मिर्जापुर : थानों और चौकियों को एसपी ने वितरित किए सेनेटाइजर, ग्‍लव्‍स और मास्‍क

मिर्जापुर। बुधवार को पुलिस कार्यालय पर जनपद के 16 थानों, 47 चौकियों व सभी शाखाओं के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक मीर्जापुर डा० धर्मवीर सिह के द्वारा स्प्रे मशीन, सेनेटाइजर, गल्व्स व मॉस्क इत्यादि का वितरण किया गया।

इससे थाना/चौकी परिसर, मेस, बैरक, कार्यालय, हवालात आदि को प्रतिदिन सेनेटाइज किया जा सके एवं संक्रमण से बचा जा सके। उक्त वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स, थानों/चौकियों के प्रभारीगण एवं पुलिस कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Back to top button