मिताली ने कहा कि भारत में महिला क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने में सोशल मीडिया ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, ‘मेरे ख्याल से सोशल मीडिया ने खेल को काफी लोकप्रिय बनाया है। मैचों के प्रसारण ने भी काफी फर्क पैदा किया। हमने 2005 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में भी जगह बनाई थी, लेकिन अब जिस तरह महिला क्रिकेट को देखा जा रहा है, उसमें काफी बदलाव है।’