मिजोरम में चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, विधानसभा के अध्यक्ष ने पद और सदन से दिया इस्तीफा

मिजोरम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष हिफेई ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपने पद, सदन और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. हिफेई ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा उपाध्यक्ष आर. लालरीनवमा को सौंपा जिन्होंने उसे स्वीकार कर लिया है. हिफेई ने कहा कि उन्होंने सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है और सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं.मिजोरम में चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, विधानसभा के अध्यक्ष ने पद और सदन से दिया इस्तीफा

अनुभवी नेता हिफेई 2013 में पलक विधानसभा क्षेत्र से चुनकर 40 सदस्यीय विधानसभा में पहुंचे. पूर्वोत्तर में मिजोरम एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है. यहां 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं.

आपको बता दें कि मिजोरम उन पांच राज्यों में से एक हैं, जहां विधानसभा इसी माह चुनाव होने हैं. 40 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए यहां 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. फिलहाल, ये पूर्वोत्तर का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस सत्ता में है. बीजेपी मिजोरम में सरकार बनाने के लिए पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरी है. चुनाव से ठीक पहले हिफेई का इस्तीफा कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. 

 हिफेई पूर्वोत्तर में ईसाई जनजातीय नेता के तौर पर जाने जाते हैं. आपको बता दें कि हिफेई पिछले हफ्ते गुवाहाटी गए थे और असम के वित्त मंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा से मुलाकात के बाद नई दिल्ली भी गए थे और वहां वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से मुलाकात करने के बाद वो मिजोरम पहुंचे और ये फैसला लिया. 

Back to top button