मायावती के जन्मदिन पर खुलेआम हुई हर्ष फायरिंग, बांटी जा रही मिठाइयां

मेरठ। यूपी में सपा बसपा के गठबंधन को लेकर जगह-जगह मिठाइयां बांटी जा रही हैं वही बसपा अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन ने इस खुशी को दोगुना कर दिया। विभिन्न जनपदों में मायावती का जन्मदिन खूब जोर-शोर से मनाया जा रहा है वहीं बागपत में बसपा समर्थक खुशी के माहौल में इस कदर डूब गए कि उन्हें सुरक्षा और कानून का भी खयाल नहीं रखा। जन्मदिन समारोह के दौरान बसपा समर्थकों ने खुलेआम बंदूकें लहराईं और हर्षफायरिंग भी की। बताते हैं कि बसपा समर्थक जश्न में इस कदर मस्त थे कि केक को लेकर भी उनके बीच छीना-झपटी हो गई।
ये भी पढ़े :-सुल्तानपुर में किशोर को जलाया जिंदा, परिवार का रो- रो कर हुआ बुरा हाल
बताया जा रहा है कि जन्मदिन समारोह के दौरान विधान सभा प्रभारी धर्मपाल सिंह के सुरक्षाकर्मी भी इस आयोजन में पहुंचे थे। यहां सुरक्षाकर्मियों के हाथों में राइफलें भी थी। यहां जैसे ही केक काटा गया उसी वक्त इन सुरक्षा कर्मियों द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। गोली की आवाज सुनते ही केक काट रहे लोग दूसरी ओर देखने लगते हैं। वहीं इसी बीच लोग केक लेने के लिए जूझते नजर आए समर्थकों ने इस दौरान नारेबाजी भी की और एक दूसरी को केक खिलाकर मायावती का जन्मदिन मनाया।
ये भी पढ़े :-भदोही स्कूल वैन में झुलसे बच्चो के लिए सीएम योगी ने किया मुआवजे का एलान 
हर्ष फायरिंग को लेकर जब बसपा जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव से बात की गई तो उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के रायफल लेकर आयोजन में आने की बात पर सहमति जताई लेकिन हर्ष फायरिंग की बात से साफ इंकार किया है। जबकि वीडियो में गोली की आवाज साफ सुनाई पड़ रही है।

Back to top button