माँ के सामने डॉक्टर ने किया बच्ची के बारे में चौकाने वाला खुलासा…

अपराध के मामले सभी के लिए हैरानी का सबब बनते जा रहे हैं. ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वह बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना इलाके का है. इस मामले में एक मकान मालिक की घिनौनी करतूत सामने आई है और इस करतूत को जानने के बाद सभी के होश उड़ गए हैं. इस मामले में मकान मालिक ने अपने किराएदार की नाबालिग बेटी को गर्भवती कर दिया है.

जी दरअसल वह पिछले कई महीने से लड़की का बलात्कार करता आ रहा था और अब लड़की 5 महीने की गर्भवती हो चुकी है. इस मामले में बच्ची ने मां और पिता को डर के मारे कुछ नहीं बताया और इसी कारण वह हर दिन शिकार होती रही. इस मामले में यह बताया जाता है कि ”दुर्घटना में घायल हुए पिता का इलाज कराने मां अस्पताल गई थी और घर में नाबालिग बच्ची अकेली थी. इसी बीच मकानमालिक बच्ची को अकेला पाकर घर में घुस आया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची चीखती-चिल्लाती रही.”

इस मामले में यह भी बताया जा रहा है कि उसके बाद वह बच्ची को जान से मारने की धमकी देते हुए हर दिन अपनी हवस का शिकार बनाता रहा. अचनाक कुछ दिनों बाद बच्ची की तबीयत खराब रहने लगी और उसने मां से पेट में दर्द की शिकायत की तो मां उसे लेकर डॉक्टर के पास गई, जहां डॉक्टर ने बताया कि ”बच्ची पांच माह की गर्भवती है.” इस बात को सुनकर मां हैरान रह गई और उन्होंने घर आकर बच्ची से पूछा तो उसने रो-रोकर सारी बातें बताई. इस मामले में पीड़िता के बयान पर दलसिंहसराय थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है.

Back to top button