महिलाओं के शरीर से जुड़े हैं ये कुछ रोचक तथ्य

महिलाओं और पुरुषों की शरीर संरचना में कुछ बुनियादी फर्क होते हैं। कुदरत ने मर्दों की तुलना में औरतों को बहुत सारी खूबियां दी हैं। हम आपके लिए लाए हैं महिलाओं से जुड़े ऐसे ही कुछ फैक्ट्स, जो शायद आप नहीं जानते होंगे –महिलाओं के शरीर से जुड़े हैं ये कुछ रोचक तथ्य

महिलाओं के शरीर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य:

इसलिए ज्यादा लचीला होता है शरीर
महिलाओं की मसल्स हल्की और ज्यादा लचीली होती हैं। कुदरत ने उन्हें यह खूबी इसलिए दी है, ताकि उनका शरीर प्रेगनेंसी के दौरान आराम से बदल सके और चाइल्ड डिलेवरी के बाद आसानी से रिकवर भी कर सके। महिलाओं के एस्ट्रोजन हॉर्मोन के कारण उनकी मसल्स में यह खूबी होती है। यही वजह है कि लड़कियां ज्यादा अच्छी जिम्नास्ट होती हैं। इसके अलावा उनकी गर्दन भी ज्यादा फ्लेक्सिबल होती है। वे अपनी गर्दन ज्यादा घुमा सकती हैं।

महिलाओं के बाल इसलिए होते हैं रेशमी
पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के बालों की मोटाई आधी ही होती है। उनके बाल चिकने भी होते हैं। यही वजह है कि स्त्रियों के बाल रेशमी और मुलायम लगते हैं। यही नहीं, किसी महिला के बालों की क्वालिटी से उसकी रिप्रोडक्शन क्षमता का पता भी चलता है। यानी बालों की क्वालिटी जितनी अच्छी होगी, महिला द्वारा सेहतमंद बच्चे को जन्म देने की संभावना उतनी ज्यादा होगी।

महिलाएं ज्यादा दर्द सहन कर सकती हैं
महिलाओं में दर्द के रिसेप्टर अधिक होते हैं। इसका मतलब है कि उन्हें दर्द का अहसास जल्दी और ज्यादा होता है। इसके बावजूद वे ज्यादा दर्द सहन कर सकती हैं। यही वजह है कि महिलाएं सिरदर्द, बदन दर्द होते हुए भी काम करती रहती हैं।

नींद में भी एक्टिव रहता है दिमाग
जागते रहने की तुलना में नींद में महिलाओं की दिमागी एक्टिविटीज सिर्फ 10 प्रतिशत ही कम होती हैं। इसका अर्थ है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का ब्रेन सोते समय भी काम करता रहता है। इस खासियत के चलते औरतें छोटे बच्चों की बेहतर देखभाल कर पाती हैं। आपने देखा होगा कि आधी रात को भी शिशु की हल्की-सी आवाज से मां की नींद तुरंत खुल जाती है।

उनका दिल तेजी से धड़कता है
महिलाओं का दिल ज्यादा मजबूत माना जाता है। वह मर्दों के दिल के मुकाबले छोटा होता है। महिलाओं के दिल का एवरेज वजन 118 ग्राम होता है, जबकि पुरुषों के दिल का वजन इससे 60 ग्राम ज्यादा होता है। महिला का दिल पुरुष के मुकाबले ज्यादा तेजी से धड़कता है।

महिलाएं गहरा जुड़ाव महसूस करती हैं
दिल लगा लेना वाक्य महिलाओं पर सटीक बैठता है। वे किसी भी रिश्ते में अधिक गहरा जुड़ाव महसूस करती हैं। उनके दिमाग में ऐसे हिस्से ज्यादा डेवलप होते हैं, जो अफेक्शन का अहसास कराते हैं। इसलिए महिलाएं किसी भी रिश्ते को अच्छे ढंग से निभाती हैं।

महिलाएं इसलिए ज्यादा बोलती हैं
औरतों के दिमाग में स्पीच और वर्ड प्रोसेसिंग के लिए दो सेंटर होते हैं, जबकि मर्दों के दिमाग में ऐसा एक ही सेंटर होता है। इसी कारण महिलाएं तेजी से और साफ-साफ बोल सकती हैं। उनके पास नॉनवर्बल इशारे भी पुरुषों की तुलना में दुगने होते हैं। यानी वे बिना बोले भी बहुत कुछ कह सकती हैं।

महिलाएं कम फैट बर्न करती हैं
महिलाओं के शरीर में भीतरी अंग छोटे होते हैं। यही कारण है कि अगर महिला और पुरुष दोनों बैठे हों, तो महिला का शरीर कम कैलोरी बर्न करेगा। मातृत्व की तैयारी के लिए उनके शरीर में फैट जमा करने की प्रवृत्ति भी होती है।

ऊंचे सुर ज्यादा अच्छी तरह सुनती हैं महिलाएं
महिलाएं हायर फ्रिक्वेंसी की आवाज, यानी ऊंचे सुर ज्यादा साफ-साफ सुन सकती हैं। यह भी उन्हें बच्चे पालने में मदद करता है, क्योंकि बच्चों के रोने की आवाज हायर फ्रिक्वेंसी की होती है। इसलिए माताएं अपने बच्चे का रोना तुरंत पहचान जाती हैं और उसके पास पहुंच जाती हैं।

Back to top button