महिला खिलाड़ियों का आरोप,कपड़े बदलते वक्त छिपकर देखता है अधिकारी

molestation_1460653316हरिद्वार रोशनाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही हॉकी की महिला खिलाड़ियों ने जिला क्रीड़ा अधिकारी पर अश्लील हरकतें करने और विरोध करने पर चयन प्रक्रिया से बाहर करने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

शिकायत करने वालों में एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी की बहन भी शामिल है। हालांकि जिला क्रीड़ा अधिकारी ने आरोपों को निराधार बताया है। लेकिन महिला खिलाड़ियों के अड़ जाने पर पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर लिया है।
  
हॉकी का प्रशिक्षण ले रहे लड़के-लड़कियां शुक्रवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी कृष्ण कुमार के खिलाफ तहरीर देने एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपों की झड़ी लगा दी। एसएसपी सैंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने उन्हें सिडकुल थाने भेज दिया। थाने पहुंचकर उन्होंने क्रीड़ा अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की और आरोप लगाया कि क्रीड़ा अधिकारी उनसे अपनी बात मानने पर उनकी जिंदगी बना देने अन्यथा करियर बर्बाद कर देने की धमकी देता है।

कपड़े बदलते समय छिपकर लड़कियों को देखने का भी आरोप लगाया गया। मामले की गंभीरता को देखकर छात्र-छात्राओं के परिजन भी थाने पहुंचे गए।

सीओ सदर राजीव मोहन और थानाध्यक्ष रमेश तनवार ने आरोपी अधिकारी को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया तो उसने कहा कि अश्लील हरकतें करने का आरोप बेबुनियाद है।

फीस नहीं देने पर उन्होंने कुछ बच्चों को स्टेडियम से घर भेज दिया था, उसी वजह से उनके खिलाफ साजिश रचकर आरोप लगाए गए हैं। सीओ ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद जिला क्रीड़ा अधिकारी के खिलाफ देर रात मामला दर्ज कर लिया गया।

 

 

Back to top button