महिला विश्व कप 2017 : भारत, आस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच से पहले बारिश की बाधा

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच डर्बी में खेले जाने वाले मैच से पहले ही गुरुवार को बारिश ने दस्तक देकर बाधा खड़ी कर दी है। इस कारण मैच की शुरुआत में देरी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी महिला विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाना है।

महिला विश्व कप 2017 : भारत, आस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच से पहले बारिश की बाधा

इससे पहले, 18 जुलाई को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया था। इसमें इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट से मात देकर फाइनल में कदम रखा। 

दूसरे सेमीफाइनल मैच में अगर भारतीय टीम जीत हासिल करती है, तो वह दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश करेगी। इससे पहले भारत ने 2005 में मिताली राज की ही कप्तानी में फाइनल में जगह बनाई थी।

Back to top button