BJP के दो विधायकों ने की अपनी ही पार्टी की महिला विधायक से अश्लीलता, सुनें वायरल टेप

लखनऊ (उज्जवल प्रभात न्यूज़ ब्यूरो). भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के चरित्र का प्रमाण पत्र हमें समय समय पर देखने को मिलता रहता है, ताजा मामला यूपी के दो ऐसे भाजपा विधायकों से जुड़ा है जिनकी महिलाओं के बारे में बातें सुनकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि ये जनता के प्रतिनिधि है या सड़क छाप छिछोरे हैं।

महिला विधायक से अश्लीलता
भाजपा के दो विधायक जिनमें से एक है फिरोजाबाद की जसराना सीट से विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी दूसरा शिकोहाबाद सीट से विधायक डॉ मुकेश वर्मा।दोनों विधायक एक महिला विधायक की सुंदरता को देखकर इतने बहक गए की आपस में फोन पर महिला विधायक के बारे में अश्लील बातें करने लगे। दोनों की फोन पर हुई बात का ऑडियो अब वायरल हो रहा है। जिससे इस मामले में पूरी भाजपा पार्टी विपक्षी नेताओं और पार्टियों के निशाने पर आ गई है।
वायरल हो रहे ऑडियो को लेकर जब शिकायत भाजपा हाईकमान तक पहुंची तो मामले में दोनों विधायकों को तलब किया गया है। गैर भाजपा दलों ने ऑडियो को लेकर इन छिछोरे विधायकों के क्षेत्रों में उनके चरित्र को लेकर हवा देना शुरू कर दिया है। उधर भाजपा नेताओं ने ऑडियो को पार्टी हाईकमान के पास भेज दिया है। पार्टी के एक नेता का कहना है कि हाईकमान इस पर गंभीर है। इस संबंध में पार्टी जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
ऑडियो सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें –
https://youtu.be/T-J1NL5iPiQ





