महिला ने बेचा किसी और को कबाड़, कबाड़ियों ने की मारपीट

-
लुधियाना.बरियाम नगर इलाके में कबाड़ का सामान किसी ओर कबाड़ी को बेचने पर गुस्साए आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक महिला को रास्ते में घेर मारपीट की। महिला जब अपना मेडिकल करवाने अस्पताल गई तो पीछे से हमलावरों ने उसकी झुग्गी से सामान और नकदी चोरी कर ली। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचित किया। महिला के अनुसार हमलावर उसकी झुग्गी में से 15 हजार रुपए, एलसीडी, सोने की चेन, सिलेंडर और अन्य घरेलू सामान चुराकर ले गए। थाना डिवीजन चार पुलिस ने बरियाम नगर की मेघनी देवी की शिकायत पर रामू प्रधान, कमल, कातू, भगत और लक्ष्मी देवी पर केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़े: अभी अभी: केरल के पूर्व सीएम ने पीएम मोदी पर लगाया ये बड़ा आरोप, पूरे देश में मचा हाहाकार
हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी कबाड़ का काम करते हैं, महिला भी वही काम करती है। पहले महिला आरोपियों को अपना सामान बेचती थी, लेकिन उसे दूसरी तरफ से सामान के ज्यादा पैसे मिलने पर उसने दूसरी साइड सामान बेचना शुरू कर दिया। इस संबंध में जानकारी मिलने पर आरोपियों ने उसे रोकना शुरू कर दिया, लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा उनकी बात मानने से गुस्साए आरोपियों ने उसे रास्ते में घेरकर मारपीट की। जख्मी हालत में शिकायतकर्ता महिला सिविल अस्पताल से अपना मेडिकल करवाने चली गई। इसी दौरान पीछे से आरोपियों ने उसकी झुग्गी से सारा सामान चोरी कर लिया।





