हैदराबाद रेप-मर्डर केस: जब महिला डॉक्टर के रिश्तेदार ने कही ये दिल को छू लेने वाली बात, सुनकर आंखें हो जाएंगी नम

हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर से हुई वहशियाना हरकत के बाद जहां देश गुस्से में है, वहीं उनके रिश्तेदार ने कुछ ऐसी बात कही है जो दिल और आत्मा को झकझोर कर देगी। उन्होंने कहा कि वह बेहद खूबसूरत और प्यारी इंसान है। मैं उसे ‘है’ ही कहूंगा, क्योंकि उसके लिए मैं अभी भी ‘थी’ जैसा शब्द नहीं कह सकता। यह रिश्तेदार महिला डॉक्टर के चाचा हैं। वे उसके पिता के चचेरे भाई हैं। उन्होंने कहा, “ मैं अभी भी नहीं कह सकता कि वह सुंदर इंसान थी।
राजस्थान में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद घोंटा गला
वह एक सुंदर इंसान है। जब अधिकारियों में से एक ने मुझसे मेरा नाम पूछा, तो हमें घटना के बारे में पता चला, मैं पूरी तरह से खाली ही हो गया था। इस हादसे का सदमा हम सभी को है। उसकी मां और बहन की हालत बयां नहीं की जा सकती। हर कोई आता है और कहता है कि हमारे साथ इंसाफ होगा। लेकिन इसका क्या मतलब है। क्या हमारी मुस्कुराती हुई बेटी वापस लौट सकेगी? दिसंबर 2012 में हुए दिल्ली के सामूहिक दुष्कर्म मामले के बाद भी देश में कुछ भी नहीं बदला है, यह देश की त्रासदी है।”





