महिला क्रिकेटर और राशिद खान के बीच यह क्या हो रहा? ये बातचीत जीत लेगी आपका दिल

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर राशिद खान मैदान में अपने प्रदर्शन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी दिल जीत रहे हैं। हाल ही में लेग स्पिनर ने लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग ऐप इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ सवाल-जवाब का सत्र किया। उन्होंने इस दौरान कई फैंस को खुश किया। राशिद ने एक जर्सी पर अपने ऑटोग्राफ के साथ फैंस के नाम लिखे।महिला क्रिकेटर और राशिद खान के बीच यह क्या हो रहा? ये बातचीत जीत लेगी आपका दिल

फिर एक फैन ने अफगानिस्तान के क्रिकेटर से सवाल किया कि उनकी पसंदीदा महिला क्रिकेटर कौन है? इस सवाल का जो जवाब आया, वो इंटरनेट पर सुपरहिट हो गया है। बता दें कि राशिद खान इस समय यूएई में टी10 लीग में व्यस्त हैं। वह मराठा अरेबियंस फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राशिद ने बस में यात्रा करते समय फैंस के सवालों के जवाब देने का फैसला किया।

बहरहाल, आपको बताएं कि राशिद ने ऐसा क्या जवाब दिया, जो इंटरनेट पर सुपरहिट हो गया। फैन के सवाल पर राशिद खान ने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर साराह टेलर को टैग कर दिया। इसका मतलब राशिद की पसंदीदा महिला क्रिकेटर साराह टेलर हैं। पता हो कि इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर साराह टेलर इस समय खेल से दूर हैं। वह आईसीसी महिला वर्ल्ड टी20 में टीम का हिस्सा भी नहीं रहीं।

टेलर ने राशिद के जवाब पर तुरंत रिप्लाई किया। उन्होंने राशिद को ‘लीजेंड’ करार दिया और साथ ही कहा कि वह ‘अब खुशी से मर पाएंगी’। इसके साथ ही साराह ने हंसी की इमोजी भी बनाई। खान ने टेलर को भी सबसे बढ़िया जवाब देते हुए रिप्लाई किया, ‘मरना नहीं।’

इससे पता चलता है कि राशिद खान और साराह टेलर की दोस्ती काफी गहरी है और दोनों एक-दूसरे के खेल की इज्जत करते हैं। 20 वर्षीय लेग स्पिनर फिलहाल टी10 लीग में खेलना जारी रखेंगे और इसके बाद वह बिग बैश लीग में हिस्सा लेंगे। वहीं साराह टेलर कड़ी मेहनत करके इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में वापसी की कोशिश कर रही हैं।

Back to top button