मराठा मोहल्ला में देर रात आग लगने से, 150 झुग्गियां जलकर खाक

जम्मू के रेलवे स्टेशन के पास मराठा मोहल्ला में देर रात आग लग गई। आग लगने की वजह से 150 झुग्गियां जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि इस आग की वजह से रोहिंगया शरणार्थियों की 41 झुग्गियां भी पूरी तरह से जल गई।
स्थानीय निवासियों के मुताबिक देर रात इन झुग्गियों में आग लग गई। हवा तेज चल रही थी, जिसके कारण आग ने भीषण रूप ले लिया। आग लगने के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। प्रशालन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।





