मरने से पहले हर किसी को दिखाई देते हैं ऐसे 10 संकेत, गरुड़ पुराण में है उल्लेख
मृत्यु के करीब आने के 10 संकेत
1- जब व्यक्ति की मृत्यु नजदीक आने लगती है तो उसकी परछाई भी उसका साथ छोड़ने लगती है। उसकी परछाई तेल और पानी में भी नहीं दिखाई देती है।
2- जब व्यक्ति परलोक सिधारने वाला होता है तो उसे मृतक परिजनों के अपने पास होने का अहसास होने लगता है। उसे किसी साये के होने का अहसास होने लगता है।
3- मरने के कुछ समय पहले व्यक्ति के शरीर से अजीब तरह की गंध आने लगती है। जिसे पहले कभी महसूस नहीं किया गया होगा।
4- जब आईने में अपने चेहरे की जगह किसी और का चेहरा दिखाई देने लगे तो समझ जाना चाहिए कि उसकी मृत्यु नजदीक है।
5- जब व्यक्ति को चांद को देखने पर उसमें दरार दिखाई दे इस बात का संकेत होता है कि व्यक्ति की मृत्यु नजदीक है।
6- जब किसी व्यक्ति का शरीर पीला और हल्का लाल होने लगे तो मृत्यु नजदीक है।
7- जिनके कर्म अच्छे होते हैं उन्हें अपने सामने एक दिव्य प्रकाश नजर आता है और व्यक्ति मृत्यु के समय भी भयभीत नहीं होता।
8 – जब व्यक्ति को चाँद और सूरज की चमक दिखाई ना दे तो समझ जाइये कि उसकी मृत्यु करीब है।
9- जब किसी व्यक्ति के नाक, मुंह और जीभ कठोर होने लगे तो समझ लेना चाहिए मृत्यु करीब है।
10- मृत्यु के नजदीक आने पर व्यक्ति की आंखों की रोशनी खत्म हो जाती है और उसे अपने आस-पास बैठे लोग भी नजर नहीं आते।





