मयंक अग्रवाल ने दूसरे मैच की पहली पारी में ठोक दिया अर्धशतक, भारतने 43 ओवर में बना लिए 130 रन

India vs South Africa 2nd Test Day 1 Match Score Live Update: पुणे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। दूसरे टेस्ट में दोनों टीमों में एक-एक बदलाव किया गया है। हनुमा विहारी की जगह तेज गेंदबाज उमेश यादव तो साउथ अफ्रीका की टीम में डेन पीट्ड की जगह एनरिक नॉर्तेजे को शामिल किया गया है। आज मैच के पहले दिन का खेल खेला जा रहा है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 43 ओवर में 1 विकेट के नुकसान के 130 रन बना लिए हैं। 
क्रीज पर मौजूद भारतीय बल्लेबाज
मयंक अग्रवाल 70 रन
चेतेश्वर पुजारा 36 रन
मयंक का अर्धशतक पूरा
विशाखापत्तनम टेस्ट मैच में पहली पारी में दोहरा शतक ठोकने वाले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने दूसरे मैच की पहली पारी में अर्धशतक पूरा कर लिया है। मयंक ने 112 गेंदों में 10 चौकों की मदद से अपना चौथी टेस्ट हाफ सेंचुरी पूरी की है।

रबाडा ने लिया रोहित शर्मा का विकेट
भारतीय टीम के पहला झटका तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा ने दिया। पिछले मैच के शतकवीर रोहित शर्मा को रबाडा ने 14 रन के स्कोर पर विकेट के पीछे क्विंटन डि कॉक के हाथों कैच करवाया।
साउथ अफ्रीका ने लिया रिव्यू
वर्नोन फिलैंडर पारी का पांचवां ओवर करने आए और चौथी गेंद पर मयंक अग्रवाल के खिलाफ LBW की जोरदार अपील की। फील्ड अंपायर ने अपील नकार दी तो कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने रिव्यू लेने का फैसला लिया। थर्ड अंपायर ने रिप्ले में फील्ड अंपायर के फैसले के साथ जाने का फैसला लिया और मयंक को नॉक आउट करार दिया।
भारत का प्लेइंग इलेवन
मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी
साउथ अफ्रीका का प्लेइंग इलेवन
डीन एल्गर, एडेन मार्करम, थ्युनिस डिब्रून, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), तेंबा बावुमा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, वर्नोन फिलेंडर, एनरिक नॉर्तेजे और कैगिसो रबादा।
.jpg)
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जाना है। आज मैच का पहला दिन है। भारत विशाखापत्तनम में खेले गए पहले मुकाबले को जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर चुका है।
भारत ने पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 203 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। इस मैच में भारत की तरफ से टेस्ट में पहली बार ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा ने शतक बनाया था। रोहित ने पहली पारी में 176 जबकि दूसरी में 127 रन की पारी खेली थी। टीम के दूसरे ओपनर मयंक अग्रवाल ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था। दोनों ने पहली पारी में 317 रन की साझेदारी निभाकर बड़े स्कोर की नींव रखी थी।
कैसा रहेगा मौसम का हाल
मैच से पहले पुणे में सोमवार, मंगलवार और बुधवार की सुबह बारिश हुई थी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि गुरुवार को भी थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो पुणे (Pune weather) में मैच के दौरान अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को मैच के पहले दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और कम से कम तापमान 22 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।





