ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम से पीएम का नाम हटाने का दिया फैसला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी सरकार की एक और योजना का नाम बदलने का आदेश दे दिया है। पिछले दिनों हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में केंद्र की एक और योजना से प्रधानमंत्री का नाम हटाने का निर्णय लिया गया है। बताया गया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का नाम बदलकर बांग्ला फसल बीमा योजना करने का निर्णय लिया गया है।

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा

राज्य के कृषि मंत्री पुर्णेदु बसु ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पहले केंद्रीय योजनाओं में केंद्र सरकार की भागीदारी 75-90 फीसद होती थी। अब यह घटकर 50 फीसद पर आ गई है। ऐसे में योजनाओं में प्रधानमंत्री का नाम रखने का कोई औचित्य नहीं है। बताया गया है कि राज्य सरकार के इस निर्णय के बारे में केंद्र सरकार ने जवाब भी मांगा है। केंद्र की ओर से पंचायत विभाग को भेजे गए पत्र में पूछा गया है कि आखिर क्यों राज्य सरकार ने उक्त योजना से प्रधानमंत्री का नाम हटाने का निर्णय लिया है। इसके पहले ममता सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान का नाम बदल कर मिशन निर्मल बांग्ला, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का बांग्लार ग्राम सड़क योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का नाम बदलकर बांग्लार गृह प्रकल्प कर दिया था।

jagran.com से साभार….

Back to top button