मखाने के कटलेट

सामग्री :
50 ग्राम मखाने, 2 उबले हुए आलू, 2 हरी मिर्च, 1 टे.स्पून हरा धनिया (बारीक कटा), 1 टे.स्पून पुदीना (बारीक कटा), नमक स्वादानुसार, तलने के लिए रिफाइंड ऑयल।
विधि :
मखानों को डेढ़ घंटे पानी में भिगो दें। फिर इन्हें पानी से निथार कर, हाथ से अच्छी तरह मैश कर लें।
उबले हुए आलुओं को मैश करके उसमें मैश किए हुए मखाने और सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिलाकर मन चाहे आकार में कटलेट बना लें।
फ्राई पैन में तेल डालकर गरम करें और कटलेट को सुनहरा होने तक फ्राई करें। गरमागरम कटलेट को हरी चटनी के साथ सर्व करें।





