मकर सक्रांति पर्व पर दर्दनाक हादसा, 6 की मौत, 500 से अधिक घायल

अहमदाबाद। आज (मंगलवार) और कल (सोमवार) पूरे भारत में मकर सक्रांति पर्व बहुत धूमधाम से बनाया जा रहा है। मकर सक्रांति पर्व के दौरान पतंगबाजी का मजा कुछ लोगों के लिए जानलेवा साबित हुआ है। गुजरात में 14 जनवरी (सोमवार) के दिन पतंग के मांझे से गला कटने पर छह लोगों की मौत हो गई है। इससे विभिन्न दुर्घटनाओं में प्रदेश में कुल 500 से अधिक लोग घायल हो गये है। जिसमें छत से गिरने के 100 से अधिक मामले शामिल है।
जानकारी के मुताबिक मकर सक्रांति के दिन इमरजेंसी सेवा 108 पर प्रदेश भर से कई काॅॅल आये है। जिसमें ज्यादातर छत से गिरने तथा पतंग के कारण दुघर्टनाओं के मामले अधिक है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को मेहसाणा जिले में पतंग के धार धार मांझे से गला कटने पर एक आठ वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। इसी तरह आणंद के बदलापुर में एक युवक के गले में मांझा फंस गया। उसे उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसी तरह बनासकांठा जिले के डीसा वाडी रोड पर पतंग उड़ाते समय छत पर से गिरने 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई।
ये भी पढ़ें:-सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली कनकदुर्गा पर रिश्तेदारों ने किया हमला, अस्पताल में हुई भर्ती
पुलिस के मुताबिक अरवल्ली के मोडासा से स्कूटर पर गांधीनगर जा रही जा रही एक 20 वर्षीय महिला की पतंग के मांझे से गला कटने से मौत हो गई । अहमदाबाद के धोलका के रामपुरा गांव में भी पतंग लूट रहे एक युवक की गला कटने से मौत हो गई । इस प्रकार पतंग के मांझे के कारण हुई विभिन्न दुर्घटनाओं में प्रदेश में कुल 500 से अधिक लोग घायल हो गये है। जिसमें 70 लोगों का गला कट गया, करीब 100 अधिक लोग छत से गिर गये है। जबकि पतंग के कारण सड़क दुर्घटनाओं में भी कई लोग घायल हुए है।
गौरतलब है कि गुजरात में 14 और 15 जनवरी के दिन पतंग उड़ाया जाता है। आसामान रंग-बिरंगे पतंगो से ठग ज्यादा है। इस दौरान लापरवाही के कारण कई लोगों में अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है।





