मंदिर के गुंबद पर चढ़ गई लेडी, पुलिस उतारने लगी तो बोली जहर खा लूंगी

फतेहाबाद। यहां की गीता कॉलोनी में बने मंदिर के गुंबद पर एक महिला चढ़ गई। लगभग 50 फीट ऊंचे मंदिर पर चढ़ी महिला एसपी से बात करने की जिद करने लगी। पुलिसकर्मी उतारने के लिए जबरदस्ती करने लगे तो जहर खाने की धमकी देने लगी। बाद में पुलिस ने समझाबुझा कर नीचे उतारा। मानसिक रुप से परेशान बताई जा रही है महिला।

पढ़िए पूरा मामला…
– घटना लगभग 11 बजे की है। महिला अनीता अचानक से मंदिर के गुंबद पर चढ़ गई। जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को मिली तो बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई।
– पुलिस मौके पर पहुंची। पहले अनीता को नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन वह नहीं मानी तो जबरदस्ती नीचे उतारने के लिए पुलिसकर्मी ऊपर चढ़ने लगे। ऐसा देख वह जहर खाने की धमकी देने लगी।
– पुलिस मौके पर पहुंची। पहले अनीता को नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन वह नहीं मानी तो जबरदस्ती नीचे उतारने के लिए पुलिसकर्मी ऊपर चढ़ने लगे। ऐसा देख वह जहर खाने की धमकी देने लगी।
ये भी पढ़े: उदयुपर-अहमदाबाद हाइवे पर फिल्मी स्टाइल में लूटा डेढ़ किलो सोना और 470 किलो चांदी
– यह देख पुलिसकर्मी नीचे उतर गए। अनीता एसपी से मिलने की जिद करने लगी, काफी देर जिद पर अड़ी रही। घटना की सूचना लड़की के पिता को भी दी गई, वे वहां पहुंचे तो पुलिस व उनके समझाने के बाद अनीता नीचे उतरी।
– अनीता के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि वह मानसिक रुप से परेशान चल रही है इस वजह से मंदिर के गुंबद पर चढ़ गई।
ये है अनीता की कहानी
– भिवानी की रहने वाले अनीता का विवाह करीब 13 वर्ष पूर्व फतेहाबाद के युवक मुकेश के साथ हुआ था। पति शादी के कुछ समय बाद उसे छोड़कर चला गया। महिला के दो बच्चे हैं, उनके परवरिश और पति के चले जाने के कारण वह मानसिक रुप से तनाव में है।
– कृष्ण कुमार ने बताया कि उसकी बेटी का इलाज रोहतक पीजीआई और हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

जरुरी कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द की अनीता
– फतेहाबाद के थाना प्रभारी सोमवीर ने बताया कि पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद महिला को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया और उसके इलाज करवाने की हिदायत भी दी है।