मंगलवार के दिन कर लिया ये काम तो घर में होगी धनवर्षा

धनवान बनने की लालसा हर किसी की होती है। मंगलवार का दिन हनुमान जी का माना जाता है। यह दिन कर्ज से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है। प्रस्तुत है मंगलवार के दिन किए जाने वाले आसान उपाय जो धन संपदा के साथ मन की शांति के लिए भी उत्तम माना गए हैं।

मंगलवार को करें ये काम:
इस दिन सुबह लाल गाय को रोटी देना शुभ है। मंगलवार को हनुमान मंदिर में नारियल रखना अच्छा माना जाता है।
मंगलवार को दिन लाल वस्त्र, लाल फल, लाल फूल और लाल रंग की मिठाई श्री गणेश को चढ़ाने से मनचाही कामना पूरी होती है।
मंगलवार के दिन किसी देवी मंदिर में ध्वजा चढ़ाकर आर्थिक समृद्धि की प्रार्थना करनी चाहिए। पांच मंगलवार तक ऐसा करने से धन के मार्ग की सारी रूकावटें दूर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: वैष्णो देवी वाला 10 का सिक्का बदल सकती है आपकी किस्मत, हो जायेंगे मालामाल
मन की शांति के लिए पांच लाल फूल किसी मिट्टी के पात्र में गेहूं के साथ रखकर घर की छत के पूर्वी कोने में मंगलवार को ढंक कर रखें और अगले मंगलवार तक उसे छुए नहीं।
अगले मंगलवार को सारे गेहूं छत पर फैला दें और फूलों को घर के मंदिर में रख लें। आपके जीवन के सारे तनाव दूर होंगे और शांति आप खुद महसूस करेंगे।





