भोपाल शहर में भारी बारिश से पंचशील नगर और नया बसेरा बस्ती में भर गया पानी

शहर में भारी बारिश से पंचशील नगर और नया बसेरा बस्ती में पानी भर गया है। रविवार सुबह मंत्री पीसी शर्मा नगर निगम अधिकारियों के साथ इलाके में पहुंचे। उन्होंने रहवासियों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को लोगों की मदद करने के निर्देश दिए। मंत्री ने यहां स्थित नाले के चौड़ीकरण और मल्टी बनाने के निर्देश दिए।

कोलार दामखेड़ा बी सेक्टर में झुग्गियों में पानी भर गया है, सूचना मिलने पर निगम अमला मौके पर पहुंचा और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। भदभदा के तीन और कलियासोत के पांच गेट खोले गए हैं। कोलांश नदी में 5 फी पानी चल रहा है, नदी का लेवल और बढ़ने की आशंका है।

Back to top button