भारतीय सेना का AN-32 विमान क्रैश, 5 जवानों के शहीद होने पर CM मोहन भी हुए दुखी

इस वक्त की एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है। यहां असम के जोरहाट में भातरीय वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश हुआ है। घटना में 5 जवानों के शहीद होने की सूचना मिली है। इसी बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “असम के जोरहाट में हुई AN-32 विमान दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के पांच वीर जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मैं शोक संतप्त परिवारों के साथ हूं। कर्तव्यपथ पर अडिग रहते हुए आप सभी ने मातृभूमि के लिए प्राणों की आहुति दी। राष्ट्र आपका सदैव ऋणी रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।”





