भारतीय गेंदबाज उड़ाएंगे पाकिस्तान के बल्लेबाजों के होश!

चैंपियंस ट्रॉफी में अन्य टीमों के मुकाबले टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण बेहद ताकतवर दिखाई दे रहा है. न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वॉर्मअप मैच में इसकी एक झलक भी दिख चुकी है. तेज और स्पिन मिश्रित आक्रमण के कारण भारतीय गेंदबाजी में काफी पैनापन है, जिसकी वजह से उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें दिखाई दे रही हैं. भारतीय गेंदबाजों ने पिछले दो तीन सालों में अच्छा प्रदर्शन किया है. मौजूदा समय में भारत के पास अभी सबसे दमदार आक्रमण है.

ये भी पढ़े: न्यूजीलैंड के खिलाफ इस बड़े रिकॉर्ड से चूके जोश हेजलवुड
यॉर्कर गेंद फेंकने में माहिर युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 11 वनडे मुकाबलों में 21.68 की औसत से 22 विकेट चटकाए हैं. जिसमें उनका बेस्ट 22/4 है. वहीं अपनी सटीक लाइन लेंथ से विरोधी टीमों में खलबली मचाने वाले अनुभवी मोहम्मद शमी ने 47 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 24.90 की औसत से 87 विकेट झटके हैं. जिसमें पांच चार विकेट भी झटक चुके हैं. रफ्तार के सौदागर उमेश यादव ने 63 मुकाबलों में 33.69 की औसत से 88 विकेट झटके हैं. स्विंग के उस्ताद भुवनेश्वर कुमार ने 59 मैच में 39.62 की औसत से 61 विकेट चटकाए हैं. वहीं युवा हरफनमौला हार्दिक पांड्या ने सात में 9 झटके हैं. इंग्लैंड की कंडीशन में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज किसी भी टीम को निपटाने का माद्दा रखते हैं.
पाकिस्तान के पास हसन अली, मोहम्मद आमिर, जुनैद खान, वाहब रियाज और फहीम अशरफ जैसे तेज गेंदबाज हैं. वहाब रियाज का इस मुकाबले में खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है. लेकिन बावजूद इसके इसके पाकिस्तान का तेज गेंदबाजी आक्रमण बेहद मजबूत है. मोहम्मद आमिर ने 32 मुकाबलों में 27.14 की औसत से 50 विकेट झटके हैं. जुनेद खान ने 58 मुकाबलों में 28.94 की औसत से 86 विकेट लिए हैं. इसके अलावा हसन अली ने 16 मुकाबलों में 36.25 की औसत से 29 विकेट हासिल किए.
टीम इंडिया का स्पिन गेंदबाजी आक्रण भी बेहद ताकतवर है. दुनिया के नंबर एक स्पिन गेंदबाज आर अश्विन किसी भी विकेट पर अपनी गेंदबाजी से बड़े बड़े बल्लेबाजों निपटाने का माद्दा रखते हैं. अश्विन ने 105 वनडे मैचों में 32.38 की औसत से 145 विकेट झटके हैं. रवींद्र जडेजा ने 129 मैच में 34.68 की औसत से 151 झटके हैं. इसके अलावा युवराज सिंह ने 296 मुकाबलों में 38.46 की औसत से 111 विकेट झटके हैं.
भारत के मुकाबले पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाजी अटैक की बात करें तो उनके पास शाहदाब खान, इमाद वसीम, मोहम्मद अफीज और शोएब मलिक हैं. शादाब खान ने तीन मैच में पांच विकेट लिए हैं. अनुभवी हफीज ने 185 मुकाबलों में 36.16 की औसत के साथ 132 हासिल किए. शोएब मलिक की बात करें तो उन्होंने सबसे ज्यादा 247 मुकाबलों में 38.41 की औसत से 153 विकेट झटके.
आंकड़ों से एक बात साफ है कि भारतीय गेंदबाजों का पलड़ा बेहद मजबूत है. लेकिन 4 जून को होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों की असली परीक्षा होगी. वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाजों को संभलकर भारतीय गेंदबाजों का सामना करना होगा.





