अब तक कोई भी खिलाडी नहीं तोड़ पाया अजहरूद्दीन का यह रिकॉर्ड, सचिन भी नहीं

नई दिल्ली: क्रिकेट में रिकॉर्ड बनते हैं और टूट जाते हैं लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने जो रिकॉर्ड बनाए. आज तक किसी भारतीय बल्लेबाज ने रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया. यह रिकॉर्ड तीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के नाम पहले से था. लेकिन दूसरे किसी भी देश का कोई भी बल्लेबाज यह रिकॉर्ड नहीं बना पाया है. 150 साल के टेस्ट इतिहास में सिर्फ 4 बल्लेबाज ही हैं जिन्होंने अपने करियर के पहले और अंतिम टेस्ट में शतक बनाया है. इस लिस्ट में शामिल होने वाले बल्लेबाजों में एक बात जो कॉमन थी वो ये कि इन सभी बल्लेबाजों ने अपना पहला टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ खेला और शतक बनाया.
मोहम्मद अजहरूद्दीन (भारत):-
कलाई के जादूगर के नाम से मशहूर रहे पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने 1984 में अपने पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 110 रनों की पारी खेल अपने करियर का शानदार आगाज किया था. अजहर ने अपने पहले तीन टेस्ट में लगातार तीन शतक लगाए थे. करीब 16 साल के बाद अजहर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने अंतिम टेस्ट में 102 रनों की पारी खेल कर ये मुकाम हासिल किया. इस मैच के बाद अजहर को मैच फिक्सिंग के आरोप में क्रिकेट खेलने से बैन कर दिया गया.
रिग्नाल्ड डफ(ऑस्ट्रेलिया):-
रिग्नाल्ड डफ अपने पहले और अंतिम टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे. उन्होंने 1902 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में 104 रन बनाए तो अपने अंतिम टेस्ट में उनके बल्ले से 146 रनों की पारी निकली.
विलियम पोसफोर्ड (ऑस्ट्रेलिया):-
क्रिकेट के शुरूआती दौर के इस स्टाइलिश बल्लेबाज विलियम पोसफोर्ड ने भी अपने करियर का आगाज 1924 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जमाकर किया था. अपने 29 टेस्ट के करियर में विलियम पोसफोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट में दोहरा शतक जमाते हुए 266 रनों की पारी खेल कर क्रिकेट से संन्यास लिया.
ग्रेग चैपल (ऑस्ट्रेलिया):-
भारतीय टीम के कोच की भूमिका निभा चुके इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने भी अपने करियर के पहले और अंतिम टेस्ट में शतक लगाने का कारनामा अंजाम दिया. ग्रेग चैपल ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में 108 रनों की पारी खेली. अपने अंतिम टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ भी चैपल के बल्ले ने आग उगला और उन्होंने 182 रन की पारी खेलकर क्रिकेट करियर को अलविदा कहा.





