भारत में शुरू हुआ कोरोना वैक्सीन के डोज का निर्माण, तैयार होगे लाखों डोज…

ब्रिटेन की दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने कहा है कि उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से तैयार कोरोना वायरस वैक्सीन की लाखों डोज का निर्माण शुरू कर दिया है. कंपनी ने बताया है कि ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे के साथ-साथ भारत में भी वैक्सीन का निर्माण किया जा रहा है.

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने AZD1222 नाम से कोरोना की वैक्सीन तैयार की है. शुरुआती ट्रायल में वैक्सीन का रिजल्ट अच्छा रहा है और अगले राउंड का ट्रायल अभी जारी है.
एस्ट्राजेनेका के सीईओ पैस्कल सोरिअट ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि हम वैक्सीन का निर्माण शुरू कर रहे हैं. रिजल्ट आने के समय हमारे पास वैक्सीन तैयार होंगी. हालांकि, इसमें रिस्क भी है कि वैक्सीन काम नहीं करता है तो ये बेकार हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि कंपनी वैक्सीन के निर्माण से लाभ नहीं कमाएगी जब तक WHO महामारी खत्म होने का ऐलान नहीं करता.





