भारत में नई उड़ान भरने के लिए तैयार है OPPO, जल्द कर सकता है…

विश्व की अग्रणी स्मार्टफोन कंपनी OPPO भारत में लॉन्च के बाद से ही अपने ब्रांड को चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही. चाहे वो किसी सेलिब्रिटी को साइन करना हो या ऑफलाइन मार्केटिंग या फिर स्पोर्ट्स एंडोर्समेंट, OPPO ग्राहकों और बिजनेस की बदलती जरूरतों के मुताबिक ब्रांड स्ट्रैटेजी में नये आयाम गढ़ता रहा है. 
कंपनी अब बाजार में अपनी बादशाहत को और मजबूत करने के लिए कई तरह की पहल कर रही है. मार्केटिंग और ब्रांडिंग के मामले में कंपनी ने कई नई पहल की हैं. 2014 में OPPO इंडिया ने बॉलीवुड फिल्मस्टार ऋतिक रोशन और सोनम कपूर को अपना ब्रांड अंबेसडर बनाकर फिल्म इंडस्ट्री के साथ अपने जुड़ाव की शुरुआत की और ये सिलसिला अब तक जारी है, 2017 में दीपिका पादुकोण का OPPO के साथ जुड़ना युवा ग्राहकों के बीच ब्रांड की पहचान बढ़ाने में मददगार साबित हुआ. मिलेनियल्स के बीच लोकप्रिय विक्की कौशल और आदित्य रॉय कपूर जैसे एक्टर समेत कई अन्य सेलिब्रिटीज़ के साथ कंपनी ने टाईअप किया, जिससे कि समय के साथ बदलते बाज़ार में ब्रांड को प्रासंगिक बनाए रखने में मदद मिले.
इलेक्ट्रिक वाहनों पर घटेगा टैक्स रेट, GST काउंसिल आज करेगी फैसला
2016 में आईसीसी के साथ जुड़ी कंपनी
2016 में OPPO ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के लिए आधिकारिक ग्लोबल पार्टनर का प्रतिष्ठित टाइटल हासिल किया जोकि अभी तक कंपनी के पास है. इस एसोसिएशन ने ब्रांड को देश के घर घर तक पहुंच बनाने में मदद की. हाल ही में इंग्लैंड में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान OOPO क्रिकेट फैन्स के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहा. 2019 में OPPO ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब (AELTC) का पहला आधिकारिक स्मार्टफोन प्रायोजक बन गया. साथ ही OPPO विंबलडन के आधिकारिक फोन ब्रांड के रूप में भी नामित किया गया है.
यूरोपीय फुटबॉल कंपनी के साथ भी की साझेदारी
OPPO ने यूरोपीय फुटबॉल क्लब एफसी बार्सिलोना के साथ चार साल की सफल साझेदारी की है. दुनिया में अब तक किसी भी ग्लोबर ब्रांड और फुटबॉल क्लब के बीच चलने वाली ये सबसे लंबी साझेदारी है. इस पार्टनरशिप को हाल ही में तीन वर्षों के लिए नवीनीकृत किया गया है.
भारत का जाना-पहचाना नाम बनी कंपनी
मार्केटिंग और ब्रांडिंग के की इन तमाम पहल का फायदा कंपनी को अपने फोन्स की बिक्री में दिखाई दिया. स्मार्टफोन्स की बिक्री में बढ़ोतरी के साथ ही पिछले कुछ साल में कंपनी भारत में जाना पहचाना नाम बन गई है और हर वर्ग के ग्राहकों के दिल में OPPO अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है. कंपनी ने पिछले कुछ साल में स्मार्टफोन बाज़ार में अपनी पकड़ को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
OPPO ऑनलाइन, ऑफ़लाइन और रिटेल मार्केटिंग में नई तकनीकों का भी इस्तेमाल कर रहा है. हर प्लेटफॉर्म पर मार्केटिंग के लिए कंपनी के नये नये प्रयोगों ने भारत के स्मार्टफोन बाज़ार में कई बेंचमार्क साबित किये हें. कंपनी का फोकस हमेशा अपने प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता और ग्राहकों को सही दाम में वर्ल्ड क्लास फीचर्स देने पर रहा है और आने वाले समय में यही संदेश मार्केटिंग के नए नए प्रयोगों का इस्तेमाल करके कंपनी ग्राहकों तक तेज़ी से पहुंचाएगी. अब अपने ब्रांड की नयी पहचान के साथ OPPO अगली बड़ी छलांग के लिए तैयार है. ज़ाहिर है ग्राहकों के दिलों पर छा जाने के बाद अब कंपनी भारत में अपनी जगह सुदृढ बनाने पर ज़ोर देगी. ऐसे में उम्मीद है कंपनी अपने बेहतरीन फीचर्स से आने वाले समय में भी ग्राहकों के अनुभव को अविस्मरणीय बनाएगी.





