भारत में इन 5 जगहों पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक अलग धूम

इंटरनेट पर उन जगहों की तलाश कर-कर के थक चुके हैं जो क्रिसमस सेलिब्रेशन के साथ ही घूमने के लिहाज से भी हों बेस्ट, तो और ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं। यहां हम उन चुनिंदा जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां जाकर आप कर सकते हैं फेस्टिवल को भरपूर एन्जॉय। यहां का सुहावना मौसम और फेस्टिवल के दौरान होने वाली फन एक्टिविटीज बच्चों से लेकर बड़ों तक को कर देगी तरोताजा। तो देर किस बात की, फटाफट जानते हैं उन जगहों के बारे में और बनाइए अपना प्लान।  

1. गोवा

रातभर चलने वाली पार्टीज, लाइट्स से जगमग होते चर्च और उनमें कैरल गाते बच्चे। दिसंबर में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए गोवा से बेहतरीन कोई दूसरी जगह हो ही नहीं सकती। अगर आप अभी तक क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए डेस्टिनेशन्स की तलाश कर रहे हैं तो बेझिझक होकर गोवा की टिकट बुक करें और यकीन मानिए यहां जाकर सेलिब्रेशन का मज़ा हो जाएगा दोगुना।

2. शिलॉन्ग

शिलॉन्ग का कैथेडरल चर्च, नॉर्थ ईस्ट का सबसे पुराना चर्च है जहां क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए दुनियाभर से लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है। फेस्टिवल के दौरान यहां कई तरह की फन एक्टिविटीज का भी आयोजन किया जाता है जिससे लोग फेस्टिवल को और ज्यादा एन्जॉय कर पाते हैं।

3. पांडिचेरी

दिसंबर का महीना पांडिचेरी घूमने के लिए हर तरह से है बेस्ट। मौसम के साथ ही क्रिसमस की रौनक सिर्फ चर्च में ही नहीं, बल्कि बीच से रेस्टोरेंट्स तक में देखने को मिलती है। क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए पांडिचेरी जाने का आइडिया है परफेक्ट। जहां आप ले सकते हैं क्रंची कुकीज़, केक, गिफ्ट और कई सारे फन एक्टिविटीज का मज़ा।

शिमला

शिमला एक ऐसी जगह है जहां जाकर आप क्रिसमस के साथ ही स्नोफॉल का भी मजा ले सकते हैं। बर्फ से घिरे पहाड़ों पर ट्वॉय ट्रेन की राइड, ब्रिटिश कैफे में जायकेदार डिशेज़ और मॉल रोड पर शॉपिंग करते हुए आप वेकेशन को कर सकते हैं भरपूर एन्जॉय। हालांकि शिमला में सर्दियों में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है लेकिन क्रिसमस में बहुत ज्यादा दिनों की छुट्टी नहीं है तो ये परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

5. ऊटी

तमिलनाडु का बहुत ही मशहूर हिल स्टेशन है ऊटी, जहां बिखरी है प्रकृति की अपार खूबसूरती। इसके अलावा यहां चर्च और ऐसी जगहों की भी भरमार है जो क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए हैं हर तरह से परफेक्ट। यहां फेस्टिवल की रात क्रिसमस से जुड़े हर ट्रेडिशन को फॉलो किया जाता है। जिससे लोगों का उत्साह दोगुना हो जाता है।

Back to top button