भारत ने बांग्लादेश को दिया दूसरा झटका, दो रन पर गिरे दो विकेट

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने घोषित की पहली पारी। वैसे यह दिलचस्प है। भारत ने 90वें ओवर में 347-9 के बीच में पारी खत्म करने की घोषणा की। इसका मतलब है कि उनके पास 241 रन की लीड है। आज भी 44 ओवर बाकी हैं और गुलाबी गेंद फ्लडलाइट्स के नीचे जबरदस्त कांटा बदल रही है। बांग्लादेशी गेंदबाजों का असल इम्तिहान लेने के लिए भारतीय पेसर्स तैयार

भारत का नौवां विकेट गिरा: इशांत शर्मा को अल अमीन ने विकेट के ठीक सामने फंसाया। अंपायर को अपनी उंगली उठाने में कोई संकोच नहीं हुआ। डीआरएस भी भारत के पक्ष में नहीं गया। भारत का स्कोर: 88 ओवर्स में 331/9, ऋधिमान साहा (16) और मोहम्मद शमी (0)
भारत को लगातार झटके। उमेश यादव बिना खाता खोले आउट। अगले ही ओवर में बड़ा शॉट लगाने की फिराक में अबू जायेद का दूसरा शिकार हुए उमेश यादव। विकेटकीपर शादमान इस्लाम ने लपका।
विराट कोहली के बाद अश्विन भी आउट। 86वें ओवर में अल-अमीन ने रविचंद्रन को पगबाधा आउट किया। अंपायर के फैसले के खिलाफ भारत ने रीव्यू लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने फैसला बरकरार रखने का निर्णय सुनाया। अश्विन ने 21 गेंदों में 09 रन बनाए। भारत का स्कोर: 86 ओवर्स में 329/7, उमेश यादव (0), ऋधिमान साहा (14)
आउट: 80वें ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली पवेलियन लौटे। इबादत हुसैन की गेंद को विराट कोहली डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से खेलना चाहते थे, गेंद सीमा रेखा पार नहीं कर पाई और हवा में छलांग लगाकर तायजुल इस्लाम ने बेहतरीन कैच लपका। कोहली ने 136 रन बनाए। भारत का स्कोर: 80.3 ओवर्स में 309/6, अश्विन (0), ऋधिमान साहा (13)
आउट: लंच के ठीक बाद जडेजा ने अपना विकेट फेंका। अबू जायेद की अंदर आती गेंद उनका ऑफ स्टंप उखाड़ ले गई। जडेजा ने 12 रन बनाए। भारत का स्कोर: 76.2 ओवर्स में 289/5, विराट कोहली (130), ऋधिमान साहा (0)
लंच तक का खेल खत्म…शुरुआती दो सत्रों में भारतीय टीम पूरी तरह हावी साबित हो रही है। इस ओवर में एक रन लेते हुए कोहली ने भारत को 289/4 तक पहुंचाया।
भारतीय बल्लेबाजों के आगे बांग्लादेशी गेंदबाज पस्त नजर आ रहे हैं। मेहमान टीम की हर रणनीति फेल साबित होती हुई। भारत का स्कोर: 74 ओवर्स में 281/4, विराट कोहली (124), रवींद्र जडेजा (10)
विराट कोहली ने की चौके की बरसात। 71वें ओवर की शुरुआती चार गेंदों में लगातार चार चौके। अबू जायेद के इस ओवर से भारत को मिले 19 रन। भारत का स्कोर: 71 ओवर्स में 279/4, विराट कोहली (123), रवींद्र जडेजा (9)
विराट कोहली ने ठोका टेस्ट करियर का 27वां शतक। गुलाबी गेंद से सैकड़ा जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने कोहली। भारत का स्कोर: 67.3 ओवर्स में 255/4, विराट कोहली (100) रवींद्र जडेजा (07)। लीड अब 149 रन की हो चुकी है।





