भारत को लगा तीसरा झटका, रोहित शर्मा 159 रन बनाकर आउट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच विशाखापट्टनम के डॉ. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडिय में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और कप्तान कीरन पोलार्ड ने भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। वेस्टइंडीज के प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं, वहीं भारत के प्लेइंग इलेवन में महज एक बदलाव देखने को मिला है।

भारत को 43.3 ओवर में तीसरा झटका लगा। शेल्डन कॉट्रेल की गेंद पर शाई होप ने रोहित शर्मा का कैच लपका। रोहित 138 गेंदों में 17 चौके और 6 छक्कों के साथ 138 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज ऋषभ पंत आए हैं।





