भारत को बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब इंडिया देने जा रहा US को ₹1900000000000 का निवेश

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (US Ambassador Sergio Gor) ने अमेरिकी नागरिकों को खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त राज्य अमेरिका में 20.5 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करेंगी। गोर ने X पर एक पोस्ट में कहा, “भारतीय टेक, मैन्युफेक्चरिंग और फार्मास्यूटिकल्स समेत विभिन्न सेक्टर्स की अन्य कंपनियां, अमेरिका में 20.5 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश करने की योजना बना रही हैं।”

भारत और अमेरिका के बीच राजनयिक और व्यापारिक संबंध पिछले साल, टैरिफ (Tariff Issue) के मुद्दे को लेकर काफी नाजुक दौर से गुजरे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत पर मनमाने तरीके से टैरिफ लगाया था और भारत को डेड इकोनॉमी तक कहा था। लेकिन, अब भारतीय कंपनियां ही यूएस में बड़े पैमाने पर निवेश की तैयारी कर रही हैं।

ट्रंप के दूत ने क्या कहा? 

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने आगे कहा, “इसमें वे 12 भारतीय कंपनियां शामिल हैं जिन्होंने आज ही 1.1 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है।”

यह पोस्ट ‘SelectUSA’ हैशटैग के साथ शेयर किया गया है, जो अमेरिका में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) आकर्षित करने के उद्देश्य से आयोजित एक निवेश शिखर सम्मेलन का प्रतीक है। हालांकि, इस ट्वीट में कंपनियों के नाम और प्रस्तावित निवेशों के लिए कोई समयसीमा नहीं बताई गई।

Back to top button