भारत के बनाए हुये जीत के रेकॉर्ड में पिछड़ गया नंबर वन रहने वाला पाकिस्तान

पुणे। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को पुणे महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन मैदान पर तीसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 78 रनों से हराया दिया। इसके साथ ही उसने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली। भारत ने दूसरा मैच 7 विकेट से जीता था, जबकि पहला मैच बारिश के कारण रद्द रहा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने छह विकेट पर 201 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका को 15.5 ओवरों में 123 रन पर ढेर कर दिया।
भारत की श्रीलंका के खिलाफ 19 टी-20 मैचों में यह 13वीं जीत है। इसके साथ ही उसने वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन पाकिस्तान सहित दुनियाभर की तमाम दिग्गज टीमों को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, भारत को श्रीलंका के खिलाफ 13 जीत के लिए महज 19 मुकाबले खेलने पड़े हैं, जबकि किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत के मामले में अन्य टीमों का रेकॉर्ड भारत की तुलना में खराब है। पाकिस्तान को श्रीलंका और न्यू जीलैंड के खिलाफ 13-13 जीत दर्ज करने में 21-21 मुकाबले खेलने पड़े हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 78 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली। भारत ने दूसरा मैच सात विकेट से जीता था जबकि पहला मैच बारिश के कारण रद्द रहा था। इस मैच में भारतीय टीम और उसके खिलाड़ियों ने कई अहम रेकॉर्ड अपने नाम किए…
श्रीलंका के खिलाफ भारत की यह लगातार 12वीं द्विपक्षीय सीरीज (सभी प्रारूप) जीत है। टी20 इंटरनैशनल में भारत की यह श्रीलंका पर 13वीं जीत है और किसी भी टीम के खिलाफ भारत की यह टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा जीत है।
मैच में बुमराह ने दनुष्का गुणाथिलाका के रूप में एक विकेट लिया। इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह के नाम टी20 इंटरनैशनल में 53 विकेट हो गए हैं और वह इस फॉर्मेट में भारत के सबसे सफल बोलर बन गए हैं। 52-52 विकेट के साथ युजवेंद्र चहल और आर अश्विन दूसरे स्थान पर हैं।
1 रन बनाते ही इंटरनैशनल मैचों में बतौर कप्तान 11,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय और कुल छठे खिलाड़ी बन गए विराट कोहली। उनसे पहले भारत से महेंद्र सिंह धोनी ने यह उपलब्धि हासिल की थी। इस मुकाम पर सबसे कम पारियों में पहुंचने के मामले में कोहली (196 पारी) के बाद रिकी पॉन्टिंग (252), ग्रीम स्मिथ (264), ऐलन बॉर्डर (316) और धोनी (324) का नंबर आता है।
16वीं बार भारत ने टी20 इंटरनैशनल में 200 का आंकड़ा पार किया, जो कि सबसे ज्यादा बार है। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया (12) और साउथ अफ्रीका (11) का नंबर आता है।
टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले ऋषभ पंत की जगह संजू सैमसन को मौका मिला। संजू ने इससे पहले अपना एकमात्र टी20 इंटरनैशनल मैच 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेला था। इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला। इस बीच भारत ने 73 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले और अब जाकर उन्हें अवसर मिला है।
दूसरी ओर, इंग्लैंड ने भी न्यू जीलैंड के खिलाफ 13 जीत के लिए 21 मैच खेलने पड़े हैं, जबकि अफगानिस्तान ने महज 15 मैचों में आयरलैंड के खिलाफ 12 मैच जीते हैं। इसके अलावा पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 23 टी-20 इंटरनैशनल मैचों में 12 बार हराए हैं।

Back to top button