भारत अपना 7वां विश्व कप में खेल रहा सेमीफाइनल, जबकि न्यूजीलैंड 8 बार सेमीफाइनल में पहुंच चुका…..

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा विश्व कप (ICC World Cup 2019) सेमीफाइनल मंगलवार को बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और रिजर्व डे में चला गया. दर्शक अब अपने उसी टिकट पर बुधवार को रिजर्व डे का मैच देख सकते हैं. मगर उनके लिए भी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कुछ नियम बनाए हैं. आइए जानते हैं कि क्या हैं नियम…

आईसीसी की गाइडलाइन में दर्शकों से कहा गया है, “आपका टिकट मैच की तारीख और आवश्यकता पड़ने पर रिजर्व डे पर भी मान्य होगा. कृपया मैदान में प्रवेश पाने के लिए रिजर्व डे के लिए टिकट अपने पास रखें.”

आईसीसी ने इस सेमीफाइनल के सभी टिकट धारकों के लिए एक बयान में कहा, “अगर आप रिजर्व डे में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, तो अपने टिकट दूसरे प्रशंसकों को नहीं बेच सकते.”

आईसीसी) के नियमों के अनुसार, अगर मैच डे पर मुकाबला पूरा नहीं हो पाता है तो रिजर्व डे में मुकाबले को आगे बढ़ाया जाएगा. रिसर्व डे के दिन मैन वहीं से शुरू होगा जहां मैच डे पर समाप्त हुआ था. हालांकि, बुधवार को बारिश होने की आशंका है और अगर मैच नहीं हो पाया तो इसका लाभ भारत को मिलेगा. खास बात यह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का लीग मैच नॉटिंघम में भी एक गेंद फेंके बिना धुल गया था. भारत ने अपने 8 में से 7 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है.

अगर मैच टाई हो जाता है तो सुपर ओवर के जरिए मैच का नतीजा निकाला जाएगा, लेकिन अगर रिजर्व डे पर भी मुकाबला पूरा नहीं हो पाता है तो लीग स्टेज की तालिका में ऊपर रहने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी।

मंगलवार को मैच रोके जाने तक न्यूजीलैंड ने 46.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 211 रन बना लिए थे. बुधवार को मैनचेस्टर में बारिश के आसार हैं जबकि न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतक तापमान के 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की आशंका है.

लीग स्टेज की प्वॉइंट में भारतीय टीम 15 अंकों के साथ पहले जबकि न्यूजीलैंड 11 अंकों के साथ चौथे पायदान पर रही थी. भारत अपना 7वां विश्व कप सेमीफाइनल खेल रहा है, जबकि न्यूजीलैंड 8 बार सेमीफाइनल में पहुंच चुका है.

Back to top button