भाजपा बता रही निजी मामला, हकीकत- पार्टी प्रवक्ता ने ही ली बराला के बेटे की जमानत

चंडीगढ़.आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ और पीछा करने के मामले में भाजपा लगातार कह रही है कि यह प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का नहीं, निजी मामला है। सीएम मनोहर लाल भी कह चुके हैं कि आरोपी विकास के पिता सुभाष बराला का मामले से कोई लेना देना नहीं है। बीजेपी इसमें कोई इंटरफेयर नहीं कर रही है। जबकि हकीकत है कि छेड़छाड़ मामले में फंसे विकास बराला व उनके दोस्त आशीष की जमानत थाने से भाजपा नेताओं ने ही कराई थी।
भाजपा बता रही निजी मामला, हकीकत- पार्टी प्रवक्ता ने ही ली बराला के बेटे की जमानत
हरियाणा बीजेपी प्रवक्ता कृष्ण कुमार ढुल ने 50 हजार के मुचलके में विकास की जबकि चंडीगढ़ के सेक्टर-11 निवासी बीजेपी नेता सुधीर ने विकास के दोस्त व दूसरे आरोपी आशीष की जमानत ली। शनिवार दोपहर से लेकर रात 9 बजे तक ढुल सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन के फर्स्ट फ्लाेर में ही रहे। भाजपा भले ही मामले में राजनीतिक दखल से इनकार कर रही है, लेकिन अब तक की पुलिस कार्रवाई से स्पष्ट है कि दोनों आरोपियों को जेल जाने से बचाने की पूरी कोशिश की गई।

ये भी पढ़े: अभी अभी: केरल के पूर्व सीएम ने पीएम मोदी पर लगाया ये बड़ा आरोप, पूरे देश में मचा हाहाकार

बराला के साथ खड़ी भाजपा, इस्तीफा नहीं देंगे, पार्टी सांसदों सैनी और सुब्रमण्यन ने घेरा
भाजपा, अपने प्रदेशाध्क्ष सुभाष बराला के साथ खड़ी है। फिलहाल वह इस्तीफा नहीं देंगे, लेकिन विपक्ष के साथ-साथ भाजपा सांसदों राजकुमार सैनी और सुब्रमण्यन स्वामी ने मोर्चा खोल दिया है। कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, राज्यसभा सांसद व बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने ट्वीट किया है। लिखा, ‘मैं केस फाइल करने जा रहा हूं।’ इस बीच कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियों के हमलावर होने से बराला की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
उधर, सोमवार को दिन में खबर आई कि बराला ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन दोपहर बाद भाजपा में स्थिति साफ की। बराला मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले। माना जा रहा है कि करीब एक घंटे तक चली मुलाकात में बराला ने सीएम को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया है। इसके बाद बीजेपी ने इस खबर का खंडन कर दिया कि बराला ने इस्तीफा दिया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने कहा कि बराला को दिल्ली तलब किए जाने और इस्तीफा देने की खबरें निराधार हैं। ऐसे में घटनाक्रम को राजनीतिक रंग दिया जाना ठीक नहीं है। चंडीगढ़ पुलिस की जांच में जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। वहीं, हरियाणा प्रभारी अनिल जैन ने भी दिल्ली में मीडिया को दिए बयान में कहा कि बराला के इस्तीफे जैसी कोई बात नहीं है। कानून अपना काम करेगा।
Back to top button