भाजपा नेता द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान पर AIMIM ने दर्ज कराई शिकायत

एआईएमआईएम ने सोमवार को बीजेपी के नेता टी राजा सिंह के आपत्तिजनक बयान पर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई. दरअसल, बीजेपी नेता ने कहा था कि अकबरुद्दीन ओवैसी अपनी सुरक्षा छोड़ दें, तो उनका सिर मेरे पैरों के नीचे पड़ा होगा. एआईएमआईएम ने तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी को सिंह के बयान का वीडियो भी सौंपा. AIMIM ने अपनी शिकायत में लिखा है कि गोशामहल विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी टी राजा सिंह ने चंद्रयान गुट्टा क्षेत्र से विधायक असदुद्दीन ओवैसी खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है.भाजपा नेता द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान पर AIMIM ने दर्ज कराई शिकायत

असदुद्दीन ओवैसी ने शिकायती पत्र में लिखा है कि सिंह ने एक इंटरव्यू में मेरी और मुस्लिम समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है. शिकायती पत्र के अनुसार, टी राजा सिंह ने कहा था कि मैंने कई बार उसे (ओवैसी) चुनौती दी है कि अपना सुरक्षा को हटा लो. मैं (सिंह) अपनी हटा लूंगा. मुझे केवल पांच मिनट दो और अगर तुम्हारा सिर मेरे पैरों में न पड़ा हो, तो मेरा नाम राजा सिंह नहीं रहेगा. बता दें कि बीजेपी के विधायक टी राजा सिंह हमेशा से ही अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. हैदराबाद की गोशामहल से बीजेपी के विधायक सिंह ने कहा था कि अकबरुद्दीन ओवैसी अगर सड़क पर आते हैं तो उनका कटा हुआ सिर मेरे पैरों के नीचे होगा.

Back to top button