भाजपा और अपना दल में बनी सहमति टूटने से बचा गठबंधन

प्रदेश में भाजपा की सहयोगी अपना दल लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी से गठबंधन नहीं तोड़ेगी। दरअसल अपना दल की भाजपा से नाराजगी और हमला महज राज्य सरकार तक सीमित होने के कारण पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भविष्य में एनडीए में टूट न होने के प्रति आश्वस्त है। भाजपा नेतृत्व ने राज्य सरकार और राज्य इकाई को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के यूपी दौरे से पहले हर हाल में विवाद को निपटाने का निर्देश दिया है। 
उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं बुलाने से नाराज
प्राप्त जानकारी अनुसार अमित शाह के माध्यम से तीन मध्यस्थों की अपना दल के अध्यक्ष आशीष पटेल से बात हो चुकी है। इसमें राज्य सरकार की ओर से कार्यक्रमों, नीतिगत निर्णयों में पूछ न होने की शिकायत की गई है। वही मेडिकल कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को न बुलाया जाना। इसी कार्यक्रम में राज्य मंत्री अश्विनी चौबे को बुलाए जाने से यह नाराजगी खुल कर सामने आ गई
कार्यकर्ताओं की तरफ से है दबाव
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इससे पहले पिछड़ा वर्ग आरक्षण में कोटा तय करने के लिए सामाजिक न्याय कमेटी गठन के दौरान भी कुछ नहीं पूछे जाने से पार्टी नाराज थी। पार्टी अध्यक्ष आशीष पटेल ने मध्यस्थों को यह भी कहा कि उपेक्षा के बाद समस्या का सम्मानजनक हल न निकलने की स्थिति में उन पर कार्यकर्ताओं की तरफ से कड़ा निर्णय लेने का दबाव है।





