बड़ी खुशखबरी: Realme 2 Pro, Poco F1, iPhone XR को सस्ते में खरीदने का मौका…

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर इन दिनों Flipkart Mobiles Bonanza sale चल रहा है। इस सेल में मिड बजट रेंज से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। 26 दिसंबर से शुरू हुई यह सेल 29 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल में स्मार्टफोन्स पर दिए जा रहे डिस्काउंट के अलावा यूजर्स को नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है। इस सेल में स्टेट बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। आइए, जानते हैं Flipkart Mobiles Bonanza sale में स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स के बारे मेंबड़ी खुशखबरी: Realme 2 Pro, Poco F1, iPhone XR को सस्ते में खरीदने का मौका...

Poco F1

Xiaomi की सब ब्रांड Poco की इस साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन Poco F1 को आप इस सेल में डिस्टाउंट में खरीद सकते हैं। Poco F1 के 6GB और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 19,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस वेरिएंट की वास्तविक कीमत 21,999 रुपये है। इसके अलावा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 22,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस वेरिएंट की वास्तविक कीमत 24,999 रुपये है। वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 27,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन की वास्तविक कीमत 30,999 रुपये है। इस फोन पर अधिकतम 15,800 रुपये का डिस्काउंट क्लेम कर सकते हैं।

Realme 2 Pro

Realme 2 Pro को भी आप 1,000 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। ऑनलाइन पेमेंट करने पर इस फोन पर यह डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 12,990 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस वेरिएंट की वास्तविक कीमत 13,990 रुपये है। इसके अलावा 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 14,990 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन पर अधिकतम 13,800 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Nokia 6.1 Plus

Nokia 6.1 Plus को इस साल भारत में लॉन्च किया गया है। इस फोन पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस फोन को अभी आप 14,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा एसबीआई क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 5 फीसद का डिस्काउंट ईएमआई ट्रांजैक्शन पर दिया जा रहा है। इस फोन पर भी आप अधिकतम 13,800 रुपये का डिस्काउंट अवेल कर सकते हैं।

iPhone XR

iPhone XR को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इस फोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। iPhone XR के 64GB वेरिएंट को आप 74,900 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन की वास्तविक कीमत 76,900 रुपये है। इस फोन पर कुल मिलाकर 13,800 रुपये का अधिकतम डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Back to top button