बड़ी खबर: आज ही निपटा लें ये जरुरी काम, एटीम कार्ड, नेटबैंकिंग और आयकर रिटर्न पर पड़ेगा असर

31 दिसंबर है डेडलाइन
देश के कई प्रमुख बैंकों व आयकर विभाग ने इस साल 31 दिसंबर को आखिरी तारीख तय कर रखी है। यह डेडलाइन आपके आयकर रिटर्न से लेकर के बैंक खातों के बारे में है। अगर आपने डेडलाइन से पहले काम नहीं निपटाएं तो फिर जुर्माना देने के लिए आप ही जिम्मेदार होंगे।
बंद होंगे यह एटीएम कार्ड
1 जनवरी से आपका पुराना जारी किया गया एटीएम कार्ड और चेक बुक का प्रयोग पूरी तरह से बंद हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा दिए गए आदेश के बाद अब सभी बैंक अपने ग्राहकों ऐसा करने के लिए संदेश भी भेज रहे हैं।
अगर आपके पास बैंक द्वारा जारी किया गया पुराना मैग्नेटिक स्ट्रिप वाला एटीएम कार्ड है तो फिर वो 1 जनवरी से पूरी तरह से ब्लॉक हो जाएगा। 1 जनवरी से केवल ईएमवी चिप वाला एटीएम कार्ड ही प्रयोग में लाया जा सकेगा। हालांकि एसबीआई ने 28 नवंबर को ही पुराने डेबिट कार्ड का प्रयोग पूरी तरह से बंद कर दिया था।
चेक करें अपनी नेटबैंकिंग
31 दिसंबर से पहले एसबीआई में अपना मोबाइल नंबर जरूर रजिस्टर्ड करा लें अगर आप नेटबैंकिंग सेवा का उपयोग करना चाहते हैं। ऐसा नहीं करने पर आप नेटबैंकिंग का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसलिए अपने मोबाइल नंबर को अपने बैंक की शाखा में जाकर के जरूर रजिस्टर्ड करा लें।





