ब्रायन लारा ने क्रिस गेल को वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने पर दी बधाई

दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार रहे ब्रायन लारा ने अपने हमवतन क्रिस गेल को वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने पर बधाई दी है.

गेल ने इस मामले में लारा को ही पीछे छोड़ा है. भारत के खिलाफ रविवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में गेल ने यह रिकॉर्ड बनाया और लारा को पछाड़ा.

लारा ने ट्वीट किया, ‘वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने पर बधाई हो गेल.’

गेल ने इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के दौरान कहा था कि भारत के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में वह वनडे और टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं और फिर क्रिकेट को अलविदा कह देंगे.

चयनकर्ताओं ने गेल को वेस्टइंडीज की वनडे टीम में तो जगह दी है, लेकिन टेस्ट टीम में गेल को मौका नहीं मिला है.

Back to top button