ब्रम्हा की कचहरी में राम मंदिर का महोत्सव, पूर्व राज्यमंत्री ने टीवी पर राम मंदिर के सामने टेका माथा

बहराइच। बहराइच भगवान ब्रम्हा की कचहरी भी है। यहां पर देवता यज्ञ करते थे। बुधवार को अवसर था ब्रम्हा की कचहरी में राम मंदिर शिलान्यास उत्सव का सुबह से ही लोग उल्लसित नज़र आए। चहेरे खिले हुए थे,घर-घर मे महोत्सव का माहौल दिखा। आम आदमी के साथ जनप्रतिनिधि भी बुधवार का दिन अपने अंदाज में सहेजने की कोशिश करते दिखे।
प्रदेश सरकार की पूर्व राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने तो टीवी पर प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास की ईंट रखे जाने के बाद साष्टांग प्रणाम करते हुए अवध क्षेत्र के साथ पूरे देश के लिए सुख समृद्धि की कामना की।शाम होते ही दीवाली का माहौल हो गया।चौक-चौराहों पर पटाखे छुटे,घरों पर दीपमालाएं छूटी।
वैसे तो त्रेतायुग में भगवान राम का वनवास 14 वर्ष का था लेकिन कलयुग में करीब पांच सौ वर्ष भगवान राम ने टेंट में बिताए। उहापोह की स्थितियां रहीं। इस बीच कुछ स्वार्थी तत्वों ने देश की एकता और अखंडता को प्रभावित करते हुए धार्मिक वैमनस्यता की भी कोशिश की। लेकिन समय के साथ सब कुछ बदलता रहा। कभी भगवान राम के मामले में आमजन की कचहरी लगी तो कभी हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट में भगवान राम को लेकर बहस हुई। लेकिन राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठने के बावजूद भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या अधिकारी और सियासी हल्के के लोग समय-समय पर पहुंचते रहे।
पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद अंततः सर्वोच्च न्यायालय ने भी भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या होने पर मुहर लगाई। उसी के तहत कलयुग में भगवान राम का पांच सौ वर्षों का वनवास खत्म हुआ। बुधवार को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चांदी की ईंट रखकर मन्दिर का शिलान्यास किया तो अवध क्षेत्र का जनजन उतसाहित हो उठा।सुबह से ही लोगों के चेहरे खिले दिखे। आम जनता के साथ सियासी हल्के में भी उल्लास और उमंग नज़र आया।
प्रदेश सरकार की पूर्व राज्यमंत्री व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने तो टीवी ल सामने मन्दिर शिलान्यास कार्यक्रम देखकर साष्टांग प्रणाम किया। शाम ढलते ही घी का दीपक जलाकर ऐतिहासिक दिन को धड़कनों से संजोया। उधर शहर के पानीटंकी चौराहा, पीपल चौराहा, चौक बाजार, छावनी चौराहा, डिगिहा, चुंगी नाका और केडीसी चौराहा आदि स्थानों पर लोगों में आतिशबाजियां छुड़ाकर ऐतिहासिक बुधवार के जश्न मनाया। उधर नानपारा में भाजपा नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में भी जश्न का माहौल रहा।लोगों ने मिठाईयां बांटी और पटाखे छुड़ाए। वहीं पयागपुर के मजनगरा मे शिवकुमार मिश्रा की अगुवाई में ग्रामीणों ने कथा सुनकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन करते हुए राम मंदिर निर्माण का उत्सव मनाया।





