बॉक्सर विजेंदर सिंह के घर चुनाव नतीजों से पहले आई बड़ी खुशखबरी, जानें क्या है वो खुशखबरी

राजधानी की दक्षिण दिल्ली सीट से चुनावी रिंग में उतरे बॉक्सर विजेंदर सिंह के घर चुनाव के नतीजे आने से पहले ही खुशखबरी आई है. बॉक्सर विजेंदर सिंह पिता बन गए हैं. उनके घर लड़के का जन्म हुआ है. इस बात की जानकारी खुद विजेंदर सिंह ने ट्वीट करके दी.
विजेंदर सिंह ने साल 2011 में अर्चना सिंह के साथ शादी की थी. अर्चना पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. उन्होंने दिल्ली में ही सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री ली और एमबीए भी पूरा किया. दिल्ली में एक सादे पारिवारिक समारोह में दोनों ने शादी की थी. दोनों का रिसेप्शन भिवानी पैलेस में आयोजित किया गया था. भिवानी विजेंदर सिंह का पैतृक निवास भी है.
विजेंदर सिंह का जन्म 29 अक्टूबर 1985 को हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ था. विजेंदर सिंह एक बेहद सामान्य परिवार से आते हैं. उनके पिता महिपाल सिंह बेनीवाल हरियाणा रोडवेज में बस ड्राइवर रहे हैं.
IPL फाइनल के दौरान, आखिर कौन थी यह मिस्ट्री गर्ल?
विजेंदर 2019 के लोकसभा चुनाव में दक्षिणी दिल्ली से अपना भाग्य आजमा रहे हैं. पूरे इलेक्शन कैंपेनिंग के दौरान विजेंदर सिंह बोलते रहे कि वे किसान के बेटे हैं इसलिए जनता के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ेंगे.
साउथ दिल्ली सीट पर इस बार मुकाबला कांटे का है. विजेंदर के सामने भारतीय जनता पार्टी के रमेश बिधूड़ी और आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा हैं. दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान हुआ था. दिल्ली में इस बार कुल 60.52 फीसदी मत पड़े जबकि दक्षिणी दिल्ली के 58.68 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग में हिस्सा लिया.





