बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी भीषण आग, हुआ लाखों का नुकसान

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की एक शाखा में रविवार की सुभ भीषण आग लग गई। जिसमें लाखों का नुकसान हो गया। जिसमें बैंक का कम्प्यूटर कैबिन भी जल गया है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी है।
ये भी पढ़े :-‘चॉकलेटी चेहरे’ वाले बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए कही ये बात 
सूचना मिलने के बाद ग्रामीण और बैंक कर्मी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। साथ ही फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई। सूचना के बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नही पहुंच सकी। लोगों ने ही आग पर काबू पाया। हालांकि अभिलेखों और धनराशि को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
ये भी पढ़े :-नांबी नारायणन को पद्म भूषण मिलने पर पूर्व डीजीपी ने उठाए ये सवाल
जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के नन्दाव बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में रविवार की सुबह में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से भीषण आग आग लग गयी। इस दौरान आग काफी बढ़ गई और लाखों का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। जिसमें बैंक का कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे के तार सहित सारे सामान जल गए।

Back to top button