बेहद शर्मनाक : इस जगह महिला खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को पीटा

स्थानीय बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित राज्य बास्केटबॉल स्पर्धा के दौरान लड़कियों की टीमों में इतना विवाद हुआ कि एक-दूसरे को कोर्ट पर ही पटक-पटककर पीटा गया। इस दौरान अपशब्दों का भी इस्तेमाल हुआ।
घटना सोमवार की है। यहां नीमच का सामना डीसीसी (डिस्ट्रिक्ट कोचिंग सेंटर) जबलपुर की टीम से था। मैच के
दौरान जबलपुर की खिलाड़ी कनिका का हाथ नीमच की खिलाड़ी के चेहरे पर लग गया। विपक्षी खिलाड़ी को लगा
जानबूझकर उन्हें मारने के उद्देश्य से ऐसा किया गया, जबकि जबलपुर की खिलाड़ी ने इसे गलती से होना हिस्सा बताया। बात इतनी बढ़ गई कि लड़कियों में मारपीट शुरू हो गई। एक-दूसरे को कोर्ट पर पीटा गया, बाल खींचे गए, थप्पड़ मारे गए और अपशब्दों का भी इस्तेमाल हुआ।
वहां मौजूद अन्य प्रशिक्षक लड़कियों को रोकने की कोशिश करते दिखे, लेकिन ज्यादा कुछ नहीं कर सके। बाद में आयोजन समिति ने विवाद में शामिल रहीं तीन खिलाड़ियों को स्पर्धा से निलंबित किया है।
इनका कहना है
मैच के दौरान हमारी एक खिलाड़ी का हाथ विपक्षी खिलाड़ी को गलती से लग गया था। विपक्षी टीम को लगा, जानबूझकर किया है। हमने अनुशासन समिति के सामने अपना पक्ष भी रखा। मगर हमारी एक खिलाड़ी को स्पर्धा
से बाहर कर दिया गया- संजीव हलदर (कोच, जबलपुर)
मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। खेल में एक-दूसरे से टक्करहोती रहती है, लेकिन विवाद करना गलत है। अनुशासन सर्वोपरि है। इसलिए हमने विवाद में शामिल रहीं दोनों टीमों की खिलाड़ी को स्पर्धा से बाहर कर दिया है- भूपेंद्र बंडी (ट्रस्टी, बास्केटबॉल ट्रस्ट)





