बेहद ज्यादा कम हुई EcoSport की कीमत, किसी को भी नहीं हो रहा यकीन…

Ford ने EcoSport Thunder वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है. साथ ही कंपनी ने इस लाइनअप के सारे वेरिएंट्स में बदलाव भी किया है. खास बात ये है कि सारे वेरिएंट्स की कीमत भी घटा दी गई है.
Ford EcoSport लाइनअप में अब एक नए वेरिएंट ‘Thunder’ को ऐड किया गया है और इस वेरिएंट की कीमत Titanium+ वेरिएंट के लगभग बराबर रखी गई है. हालांकि इस वेरिएंट को यंग ऑडियंस के हिसाब से डिजाइन किया गया है.
कीमतों में कटौती के संदर्भ में फोर्ड का कहना है कि हाई लेवल लोकलाइजेशन की वजह से प्रोडक्शन कीमत में कमी आई है. इसका फायदा ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है. कीमतों में कमी 8,000 रुपये (पेट्रोल MT ट्रेंड वेरिएंट) से लेकर 57,000 रुपये (टॉप डीजल MT S वेरिएंट) तक की गई है.
नए Ford EcoSport Thunder की बात करें तो इसकी कीमत 10.18 लाख रुपये पेट्रोल MT मॉडल के लिए रखी गई है. वहीं डीजल MT मॉडल की कीमत 10.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक रखी गई है. थंडर वेरिएंट को खासतौर पर बंद किए गए Signature वेरिएंट के रिप्लेसमेंट के तौर पर उतारा गया है.
इस कारोबारी परिवार पर 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का आयकर बकाया
फोर्ड ने मई 2018 में Signature वेरिएंट को उतारा था. ये वेरिएंट उन यंग ऑडियंस के लिए उतारा गया था, जिन्हें ज्यादा स्टाइलिश व्हीकल पसंद है. अब थंडर वेरिएंट टेक्निकल तौर पर इसे रिप्लेस कर दिया है. नई Ford EcoSport Thunder में कुछ विजुअल फैक्टर्स ऐसे हैं जो इसे EcoSport के बाकी वेरिएंट्स से अलग बनाते हैं.
इस नए वेरिएंट में बाकी वेरिएंट्स की तरह बेसिक डिजाइन सेम ही रहेगा, लेकिन थंडर एडिशन में काफी ब्लैक एलिमेंट्स दिए गए हैं. फ्रंट में फॉग लैम्प्स के लिए ग्लॉस ब्लैक बेजल्स दिए गए हैं. इसी ग्लॉस ब्लैक का यूज ग्रिल और फ्रंट बंपर के कई एलिमेंट्स में किया गया है. इसमें फॉक्स क्लिड प्लेट भी शामिल है.
दूसरे अंतर की बात करें तो यहां डुअल-टोन बोनट मौजूद है. साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां ब्लैक फिनिशिंग वाले नए अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे. यहां सैटिन मैट फिनिशिंग भी दी गई है. यहां डोर्स पर ब्लैक कलर डिकल्स भी दिए गए हैं. थंडर एडिशन में कुछ अंतर इंटीरियर में भी देखने को मिलेंगे. इंटीरियर में सबसे खास अंतर फ्रंट में दिया गया डुअल-टोन इंटीरियर है.
यूजर्स सीट्स, डोर पैनल्स, पैसेंजर ग्रैब हैडल्स, सेंटर आर्मरेस्ट और सेंटर कंसोल के सराउंड पर इंटीरियर में ब्राउन डिटेलिंग को देख पाएंगे. यहां एक 9.0-इंच फ्लाईऑडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसे डैशबोर्ड में सेंटर में जगह दी गई है. इसमें ढेरों कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन फोर्ड SYNC3 कनेक्टिविटी सूट नहीं दिया गया है. यानी यहां ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो का भी सपोर्ट नहीं मिलेगा. हालांकि यहां इन-बिल्ट नैविगेशन, वॉयस कमांड, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Ford EcoSport Thunder में कई फीचर्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक सनरूफ, एयरबैग्स और EBD के साथ ABS भी मिलेंगे.
मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो थंडर एडिशन के पेट्रोल वेरिएंट में 1.5-लीटर थ्री-सिलिंडर नैचुरली एस्पायरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये इंजन 121bhp का पावर और 150Nm का पिक टॉर्क जनरेट करता है. दूसरी तरफ डीजल वेरिएंट की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर, फोर सिलिंडर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है. ये इंजन 99bhp का पावर और 205Nm का पिक टॉर्क जनरेट करता है.





