बेसन शिमला मिर्च सब्जी…

कितने लोगों के लिए : 4बेसन शिमला मिर्च सब्जी...

सामग्री :

शिमला मिर्च- 2 (कटी हुई), बेसन- आधा कप, सौंफ- ¼ चम्मच, मेथी दाना- ¼ चम्मच, हींग- ¼ चम्मच, धनिया पाउडर- 1 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटा चम्मच, आम पाउडर- ½ चम्मच, गरम मसाला- ¼ चम्मच, नमक- स्वादानुसार

विधि :

पैन में तेल गर्म करें। अब इसमें मेथी दाना, सौंफ और हींग डालें। 3-4 मिनट बेसन को भून लें। आंच कम रखें वरना बेसन जल जाएगा और फिर उसका स्वाद अच्छा नहीं आएगा। पूरी तरह भून जाने के बाद इसमें शिमला मिर्च, नमक डालकर मिला लें और थोड़ा सा पानी। अब इसे ढ़ककर पकाएं। बीच-बीच में शिमला मिर्च चेक करते रहें। 1-2 मिनट बाद इसमें अमचूर, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला मिक्स कर दें। सारे मसाले मिक्स करने के बाद और 2-3 मिनट पकाकर गरमा गरम सर्व करें।

Back to top button