बेटियों के लिए इस सरकारी योजना में होने जा रहा बड़ा बदलाव, अब मिलेगा ज्यादा फायदा

बेटियों के जन्म से शादी तक आपकी हर कदम पर मदद करने वाली इस योजना को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कन्या को जन्म से विवाह तक आर्थिक मदद देने वाली नंदा गौरा कन्या धन योजना में सरकार अब गांव और शहर का एक ही मानक करने जा रही है।
सरकार ने 96 हजार सालाना आय पर इस योजना का लाभ देने की तैयारी कर ली है। अभी सालाना आय का मानक कम होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विधानसभा के मानसून सत्र में कई सदस्यों ने इस मामले को उठाया था। जिस पर सरकार ने कार्रवाई का भरोसा दिया था। अब सरकार ने सालाना आय के दायरे को बढ़ाने के साथ ही योजना के स्वरूप में भी बदलाव की तैयारी कर ली है। महिला सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने इसकी पुष्टि की है।





