बेकरी से भी बढ़िया बनेंगी बिना मैदा और बिना ओवन वाली ये कोकोनट कुकीज

आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर ज्यादा जागरूक हो गए हैं और मैदे से बनी चीजों से परहेज कर रहे हैं। यह अच्छी चीज तो है लेकिन इसकी वजह से कुछ लोगों को अपनी पसंदीदा डिश और स्वीट्स से भी परहेज करना पड़ जाता है। ऐसे में आज हम यहां बिना मैदा का इस्तेमाल किए हेल्दी और टेस्टी कोकोनट कुकीज बनाने कि विधि बताने जा रहे हैं। यह रेसिपी आपकी सेहत का ख्याल रखने के साथ मीठे की क्रेविंग को भी शांत करेगी।
जीरो मैदा कोकोनट कुकीज रेसिपी
अगर आप मैदे से परहेज कर रहे हैं तो बिना मैदा वाली यह कोकोट कुकीज बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। नोट करें रेसिपी:
सामग्री
1/2 कप सूखा नारियल
1 कप गेंहू का
1/2 कप सूजी
1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
5 बड़े चम्मच मक्खन
1/2 पिसी हुई चीनी या बूरा
1/4 चम्मच नमक
1 बड़ा चम्मच काजू या बादाम (ऑप्शनल)
3-4 चम्मच पानी या दूध
विधि
कोकोनट कुकीज बनाने के लिए बड़ी सी कटोरी में मक्खन और बूरे को अच्छे से फेंट लें।
ध्यान रहे कि कुकीज के लिए इस मिश्रण को स्पैटुला की मदद से ऐसे फेंटना है कि मलाईदार यानी क्रीमी हो जाए।
इसके बाद गेहूं का आटा, सूजी, नमक और बेकिंग पाउडर को भी उसी में मिक्स कर लें।
इसे डालने के बाद अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो ऊपर से थोड़ा सा पानी या दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब इस मिश्रण का मुलायम सा आटा गूंथ लेना है।
इन आटे से छोटी-छोटी और गोल आकार की लोइयां बनानी है।
फिर इन्हें हथेलियों से हल्के हाथ से चपटा कर लें।
इस स्टेप में कुकीज की कोटिंग के लिए नारियल तैयार करना है।
ताजे नारियल या सूखे नारियल दोनों में से किसी को घिसकर कुकीज में शामिल किया जा सकता है। दोनों में ही अलग स्वाद चखने को मिलेगा।
ताजे नारियल का इस्तेमाल करना है तो उसे गूंथे हुए आटे में ही शामिल करें।
अगर सूखा नारियल है तो लोइयों के ऊपर नारियल का बुरादा लगाएं।
बेकिंग ट्रे को चिकना करके हीट करें और उसके बाद लोइयों को ट्रे में रखें।
इस स्टेप में ओवन में 170°C पर 15 मिनट के लिए बेक कर लेना है।
ओवन नहीं है तो भारी तली की कड़ाही में नमक डालकर स्टैंड रखें और तेज गर्म करें।
फिर इन्हें कम से कम 15-20 मिनट के लिए पकने दें।
आपकी बिना मैदा वाली स्वादिष्ट कोकोनट कुकीज तैयार है।





