बुरी खबर: IPL 2019 में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को नहीं मिलेंगी जगह

आईपीएल के अगले सीजन में बहुत कुछ बदलाव देखने को मिल सकती है। पहला कि, 2019 का आईपीएल कहां होगा? क्योंकि इसके लिए अभी वेन्यू तय नहीं हुआ है कि आईपीएल का 12वां सीजन भारत में होगा या नहीं। दरअसल, आम चुनाव होने के कारण आईपीएल को दूसरे देश में शिफ्ट किया जा सकता है। 
हालांकि, इसके बारे में फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं है। दूसरा कि, साल 2019 में आईसीसी वर्ल्ड कप भी होने वाला है। ऐसे में टीम के पास मौजूदा समय में ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिनकी फॉर्म और खेल को देखते हुए कहा जा सकता है कि उनके दम टीम इंडिया 2019 विश्व कप में अपना परचम लहरा सकती है।
विश्व कप 2019 से पहले आईपीएल के 12वें सीजन का आयोजन होना है। तकरीबन डेढ़ महीन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बीच कई खिलाड़ियों को थकान और चोटों से भी गुजरना पड़ सकता है।





