बीसीसीआई:- फंड नहीं मिलेगा तो कल का राजकोट का मैच नहीं होगा

बीसीसीआई  की तरफ से कहा गया फंड नहीं मिलेगा तो कल का राजकोट का मैच नहीं होगा बीसीसीआई आज फिर सुप्रीम कोर्ट में नई अर्जी लेकर पहुंची. बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा कि बुधवार को राजकोट में इंग्लैंड के साथ होने वाले टेस्ट मैच के लिए फंड दिया जाए.

यह भी पढ़े :-अपनी ही सरजमी पर बुरी तरह से हारे कंगारू


anurag-thakur

बीसीसीआई ने कहा कि फंड नहीं मिलेगा तो मैच नहीं हो पाएगा. बीसीसीआई के ओर से कोर्ट में अपील करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कहा कि बीसीसीआई को फंड पर रोक से दिक्कत हो रही है.
इस मामले के सुनने वाले सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा कि चीफ जस्टिस से बात करके मामले को तय किया जाएगा. माना जा रहा है कि आज दोपहर में सुनवाई हो सकती है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर कहा था कि अगर बीसीसीआई निर्देशों का पालन नहीं करती तो उनके फंड और बैंक खातों पर रोक लगा दी जाए.

वहीं, बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि अगर BCCI ने कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं भी किया है तो भी लोढा पैनल को फंड देना चाहिए था. उन्होंने सवाल उठाया और कहा कि ये किसके हितों का ध्यान रखा जा रहा है.

Back to top button