बिहार सरकार ने शराबबंदी लागू होने के बाद अब पान मसाला पर भी लगा दी पूर्ण प्रतिबंध…

बिहार सरकार ने शराबबंदी (Liquor Ban) लागू होने के बाद अब पान मसाला (paan masala) पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दी है। लेकिन, इस बंदी पर जदयू के ही विधायक ने बड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए शराबबंदी और पान मसाला पर लगाए हुए प्रतिबंध को गलत ठहराया है और कहा है कि ये सब अॉन पेपर ही अच्छा लगता है।
दरभंगा के हायाघाट से जदयू विधायक (JDU MLA) अमरनाथ गामी ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए शराबबंदी और फिर गुटखाबंदी को गलत ठहराया है और इन प्रतिबंधों को खत्म करने की मांग की है। उन्होंने अपनी ही सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध लेनदेन में बात नहीं बनी तो गुटखा पर प्रतिबंध लगा दिया गया। चेहरा चमकाने को लेकर लिए ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं।
जेडीयू के दरभंगा से विधायक अमरनाथ गामी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शराबबंदी पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने पान-मसाला और गुटखा पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर नाराजगी जतााई है। उन्होंने कहा कि एक तो नौकरी दे नहीं सकते, दूसरा लोगों का रोजगार भी छीन रहे हैं।
उन्होंने कहा है कि शराबबंदी को लेकर प्रशासनिक विफलता की वजह से ही प्रदेश की विरोधी पार्टियों ने कई बार शराब (Liquor) खत्म करने की भी मांग उठाई है। जेडीयू विधायक ने लोगों से प्रदेश सरकार की शराबबंदी और गुटखा एवं पान-मसाला को प्रतिबंधित करने की नीति का विरोध करने का आह्वान किया है और कहा है कि अगर इसका विरोध नहीं किया गया तो आने वाले समय में स्टेशन पर भीख मांगनी पड़ेगी।
बता दें कि बिहार में मद्यनिषेध और उत्पाद विधेयक, 2016 अधिनियम के तहत 2 अक्टूबर 2016 से ही शराबबंदी है तो वहीं, बीते 30 अगस्त से राज्य में गुटखा और पान-मसाला के उत्पादन और खरीद-बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है।
Jdu mla ने ही शराबबंदी और गुटखाबंदी पर बड़ा सवाल उठाते हुए इस तरह के प्रतिबंध को गलत ठहराया है, देखिये क्या कहा#bihar #jdu #liquorban #paanmasala pic.twitter.com/tKJw8UtgRD
— kajal lall (@lallkajal) September 3, 2019





