बिहार में रेल हादसा, 6 की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

 बिहार। हाजीपुर में रविवार यानी आज सुबह तड़के बड़ा रेल हादसा हुआ है, जहां आनंद विहार-राधिकापुर सीमांचल एक्सप्रेस की नौ बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई यात्री बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं तो वहीं कुछ को मामूली चोटें आई हैं।
ये भी पढ़ें :-पॉलीटेक्निक : एआईसीटीई ने अनुमोदन और सम्बद्धता की आवेदन तिथि बढ़ाई 
आपको बता दें हादसा आज तड़के करीब 4 बजे हुआ जब सहदेई बुजुर्ग में जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस के 9 कोच पटरी से उतर गए हैं। यह ट्रेन जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली आ रही थी। हादसे की भयावहता इसी से समझी जा सकती है कि डिब्बे एक के ऊपर एक चढ़ गए हैं और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें :30 साल से पदोन्नति के लिए तरस रहे हैं पॉलीटेक्निक में कम्प्यूटर अनुदेशक

जानकारी के मुताबिक  मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। रेलवे ने इसके लिए हेल्पलाईन जारी कर दी है। घायलों को लगातार अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं। मेडिकल टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। बचाव और राहत कार्य जारी है। रेलवे ने हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। वहीँ आपकोहेल्पलाइन नंबर बाताते चलें  सोनपुर-  06158221645
हाजीपुर – 06224272230,
बरौनी – 0627923222

 

Back to top button